राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा ‘भारत रत्न’; कहा- बहुजन समाज के लिए यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

आज बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम की जयंती है. इस दौरान देशभर में उनको श्रद्धांजली देने का सिलसिला जारी है. कांशीराम के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत रत्न की मांग की है. एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कांशीराम के लिए प्रधानमंत्री से भारत रत्न की मांग की है.

राहुल गांधी ने एक्स पर कहा, “भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के दिशा निर्देश मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं.” उन्होंने आगे कहा कि यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक, समर्थकों और आत्मसम्मान की राह दिखाई.

बहुजनों के लिए लड़ी लंबी लड़ाई

कांशीराम को मुख्य रूप से दलित और बहुजन राजनीति के जनक, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक और दलित-पिछड़े-माइनॉरिटी समुदायों को राजनीतिक शक्ति प्रदान करने वाले महान नेता के रूप में याद किया जाता है. वे भारत में दलित राजनीति को एक नई दिशा देने वाले प्रमुख व्यक्तित्व माने जाते हैं. उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाते हुए, दलितों, अनुसूचित जनजातियों अन्य पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को एकजुट कर बहुजन की अवधारणा दी, जिसका मतलब है कि देश की 85 फीसद आबादी (बहुजन) को सत्ता में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए, न कि सिर्फ 15 फीसद अल्पसंख्यक ऊपरी वर्गों को.

लखनऊ में राहुल गांधी ने किया कांशीराम को याद

शुक्रवार को लखनऊ में राहुल गांधी कांग्रेस के कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने कहा कि अगर UP में कांग्रेस को 100 लोग जीने-मरने वाले मिल गए, तो उतने में काम हो जायेगा. हमारे लिए अंबेडकर और गांधी का संविधान सबसे जरूरी है. आज हम कांशीराम जी को याद करते हैं. उनका जो संघर्ष था, उनका जो विजन था, उनका जो हिंदुस्तान की राजनीति पर इफेक्ट था, उसको हम याद करते हैं और दिल से उनका धन्यवाद करते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना     |     रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा     |     केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग     |     प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई     |     दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना     |     पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद     |     पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा     |     उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत     |     कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किसानों ने दी चेतावनी     |     जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ा एक्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें