मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार

मुरैना: सबलगढ़ तहसील में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के लिए बने मैरिज गार्डन में कथित तौर पर फर्जी अस्पताल चलाया जा रहा था. प्रशासन की छापामार कार्रवाई में इस अवैध क्लीनिक से बड़ी मात्रा में दवाइयां और कई आधुनिक मशीनें बरामद हुई हैं. जिसके बाद प्रशासन द्वारा गार्डन को सील कर दिया गया है. अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य सेवाओं की आड़ में चल रहे अवैध धंधे की परतें खुलने लगी.

मैरिज गार्डन में चल रही थी अवैध क्लीनिक

सबलगढ़ के बीएमओ देवानंद शर्मा के मुताबिक, कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान सबलगढ़ के नायब तहसीलदार रवि सिंह भदौरिया राजस्व पटवारी टीम के साथ जयपुरिया बाग स्थित जगदम्बा मैरिज गार्डन पहुंचे. जांच के दौरान टीम ने पाया कि मैरिज गार्डन परिसर में बिना किसी वैध अनुमति के एक क्लीनिक संचालित किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के बरेली से जुड़ा तार

जानकारी के अनुसार, प्रशासन को पहले भी शिकायत मिली थी कि यहां उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी शांत आर्य नामक युवक खुद को डॉक्टर बताकर लोगों का इलाज कर रहा है. जब टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक की जांच की तो वहां से बड़ी संख्या में दवाइयां और कई मशीनें मिलीं. जांच में यह भी सामने आया कि क्लीनिक चलाने वाले व्यक्ति के पास किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री का कोई प्रमाण नहीं मिला.

अवैध क्लीनिक से दवाइयां और आधुनिक मशीनें जब्त

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई मरीज यहां इलाज के लिए आते थे. लेकिन मरीजों को यह जानकारी नही थी कि उनका इलाज एक फर्जी व्यक्ति कर रहा है. सूचना मिलते ही स्वास्थ विभाग की टीम पहुंची और मौके से बड़ी मात्रा में दवाइयां और मशीनों को जब्त कर जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है.

अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका

आरोप है कि अवैध क्लीनिक में भ्रूण लिंग परीक्षण जैसी अवैध गतिविधियां भी संचालित हो रही थी, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है. फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.

‘किसी भी प्रकार की मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री नहीं मिली’

सीएमएचओ डॉ. पदमेश उपाध्याय ने बताया, “सबलगढ़ के एक मैरिज गार्डन में संचालित अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई की गई है. जांच के दौरान क्लीनिक में बरेली का एक व्यक्ति मरीजों का इलाज करते पाया गया, लेकिन उसके पास किसी भी प्रकार की मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री नहीं मिली. इसके बाद बीएमओ की टीम ने मौके से दवाइयां, मशीनें और अन्य चिकित्सकीय सामान जब्त कर लिया.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गठिया और अन्य बीमारियों का इलाज करता था. मैरिज गार्डन में क्लीनिक संचालित करना पूरी तरह अवैध है. राजस्व टीम ने बीएमओ के साथ मिलकर क्लीनिक बंद कर दिया है और आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पंजाब में फिर लौटेगी ठंड! 9 जिलों में ओले गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’; 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें मौसम विभाग की ताजा चेतावनी     |     जालंधर वासियों की बल्ले-बल्ले! 10 साल बाद फिर दौड़ेगी ‘सिटी बस’, सड़कों पर उतरेंगी 97 इलेक्ट्रिक बसें; जानें क्या होगा रूट और किराया     |     स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी! NCERT ने लिया अब तक का सबसे बड़ा फैसला; किताबों का बोझ होगा कम, बदल जाएगा पढ़ाई का अंदाज     |     Ludhiana Excise Policy 2026-27: लुधियाना में 32 शराब ग्रुप्स हुए रिन्यू, लाइसेंस फीस में भारी इजाफा; बाकी बचे 12 ठेकों के लिए होगा ई-टेंडर     |     नशा तस्करों पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार; नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश     |     Road Accident News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में गई जान; पुलिस जांच में जुटी     |     Katra Weather Update: माता वैष्णो देवी भवन में मौसम का बदला मिजाज, घने कोहरे के बीच हो रहे दर्शन; श्रद्धालुओं के लिए जरूरी एडवायजरी     |     Bambiha Gang Arrest: बंबीहा गैंग का लीडर 2 साथियों सहित गिरफ्तार, 11 पिस्टल और कारतूस बरामद; पुलिस ने हथियार तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश     |     पंजाब में शराब के शौकीनों को झटका! नई आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी; महंगी होगी शराब, जानें ठेकों को लेकर क्या है सरकार का नया आदेश     |     Haryana News: अभय चौटाला की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से जवाब तलब; जानें क्या है पूरा मामला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें