Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?

इंदौर : इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा में एक बस डिपो में खड़ी हुई तीन यात्री बस अचानक से जलकर खाक हो गई फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग को लगी दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आगजनी की घटना पर काबू पाया. इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन आग का धुआं कई किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था.

तीन यात्री बस जलकर खाक

पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा का है बताया जा रहा है. पालदा में मौजूद एक निजी ट्रेवल्स के बस डिपो में अचानक से आगजनी की घटना घटित हुई. वहीं, डिपो में इस दौरान तीन यात्री बस खड़ी हुई थी जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई है. प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटना घटित हुई.

4 से 5 किलोमीटर दूर से दिख रहा था धुंआ

जैसे ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग की टीम को लगी, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगजनी की घटना पर काबू पाया. इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने तकरीबन 8 से 10 पानी के टैंकरों का प्रयोग कर आगजनी की घटना पर काबू पाया है. फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इसका धुंआ तकरीबन 4 से 5 किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था.

आगजनी की घटना रात में हुई है. जिस जगह पर आगजनी की घटना घटित हुई उसके आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में अलग-अलग तरह के कारखाने मौजूद हैं. यदि दमकल विभाग तुरंत आगजनी की घटना पर काबू नहीं पाता तो एक बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी. वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि “प्रारंभिक तौर पर संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटना घटित हुई है. फिलहाल पूरे मामले की पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     नशा तस्करों पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार; नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश     |     Road Accident News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में गई जान; पुलिस जांच में जुटी     |     Katra Weather Update: माता वैष्णो देवी भवन में मौसम का बदला मिजाज, घने कोहरे के बीच हो रहे दर्शन; श्रद्धालुओं के लिए जरूरी एडवायजरी     |     Bambiha Gang Arrest: बंबीहा गैंग का लीडर 2 साथियों सहित गिरफ्तार, 11 पिस्टल और कारतूस बरामद; पुलिस ने हथियार तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश     |     पंजाब में शराब के शौकीनों को झटका! नई आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी; महंगी होगी शराब, जानें ठेकों को लेकर क्या है सरकार का नया आदेश     |     Haryana News: अभय चौटाला की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से जवाब तलब; जानें क्या है पूरा मामला     |     Karnal Fire News: करनाल के अमानी फार्म में लगी भीषण आग, करोड़ों का बैंक्वेट हॉल जलकर खाक; दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू     |     बाल श्रम पर राष्ट्रीय राजधानी में गहन चर्चा, विशेषज्ञों ने कहा—गरीबी, प्रवास और स्कूल छोड़ने की बढ़ती प्रवृत्ति से बच्चे श्रम की ओर धकेले जा रहे     |     Panchkula Illegal Mining: घग्गर नदी में अवैध माइनिंग से तबाही, रणदीप सुरजेवाला का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला; जांच की मांग तेज     |     हिमाचल में बड़ा सियासी खेल! राज्यसभा चुनाव से पहले 4 कांग्रेस विधायकों की ‘नंबर 3’ वाली टी-शर्ट वायरल; क्या है इस गुप्त कोड का राज?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें