Maharaja 2 Update: विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ के सीक्वल की तैयारी शुरू? पहले पार्ट ने की थी छप्परफाड़ कमाई, जानें लेटेस्ट अपडेट

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति का जलवा ही अलग है. उनकी फिल्मों को भारत में तो पसंद किया ही जाता है साथ ही विदेशों में भी एक्टर का जलवा देखने को मिलता है. हिंदी ऑडियंस के बीच भी उनकी अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी है. एक्टर की फिल्में थिएटर्स में भी कमाल दिखाती हैं वहीं उनकी फिल्मों को ओटीटी पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है. साल 2024 में उनकी फिल्म महाराजा के साथ ऐसा ही देखने को मिला था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई से सभी को हैरान कर दिया था.

अब उनकी फिल्म महाराजा के सीक्वल को लेकर खबरें आ रही हैं. एक्टर की ओर से हाल ही में खुलासा किया गया कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ ली है. आइए जानते हैं कि विजय के बयान से उनके फिल्म में होने या ना होने को लेकर क्या संकेत मिलते हैं.

मीडिया से बातचीत के दौरान विजय सेतुपति ने कहा- ‘डायरेक्टर निथिलान सामीनाथन ने महाराजा 2 की स्क्रिप्ट पढ़ ली है. मैं इसे सुनने के लिए एक्साइटेड हूं.’ विजय सेतुपति के बयान से तो ऐसा लग रहा है कि वे फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि अभी फिल्म में अनुराग कश्यप होंगे कि नहीं इसे लेकर कुछ भी क्लियर नहीं कहा जा सकता है. हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं है कि फिल्म के पहले पार्ट में विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप ने कमाल की एक्टिंग की थी. फैंस दोनों की इस जोड़ी को जरूर एक बार फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखना चाहेंगे. फिल्म की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 30 करोड़ रुपये के आसपास का था वहीं फिल्म ने 190 करोड़ की कमाई कर चौंका दिया था.

किन-किन फिल्मों में दिखेंगे विजय सेतुपति?

विजय सेतुपति की बात करें तो महाराजा को लेकर अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन आनी बाकी है. वहीं दूसरी तरफ वे स्लम डॉग: 33 टेंपल रोड में अभिनय करते नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं. इसके अलावा वे मुत्थु इनगिरा काट्टान नाम की सीरीज में नजर आएंगे. इस सीरीज को 27 मार्च 2026 को जियो प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसके अलावा वे पॉकेट नॉवल नाम की फिल्म का हिस्सा भी बने हैं. हाल ही में अनाउंस हो रही इस फिल्म का निर्देशन थय्यगराजन कुमारराजा कर रहे हैं. सुपर डिलक्स की सफलता के बाद दूसरी बार इस फिल्म के जरिए दोनों का कोलाबोरेशन देखने को मिलेगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ludhiana Excise Policy 2026-27: लुधियाना में 32 शराब ग्रुप्स हुए रिन्यू, लाइसेंस फीस में भारी इजाफा; बाकी बचे 12 ठेकों के लिए होगा ई-टेंडर     |     नशा तस्करों पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार; नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश     |     Road Accident News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में गई जान; पुलिस जांच में जुटी     |     Katra Weather Update: माता वैष्णो देवी भवन में मौसम का बदला मिजाज, घने कोहरे के बीच हो रहे दर्शन; श्रद्धालुओं के लिए जरूरी एडवायजरी     |     Bambiha Gang Arrest: बंबीहा गैंग का लीडर 2 साथियों सहित गिरफ्तार, 11 पिस्टल और कारतूस बरामद; पुलिस ने हथियार तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश     |     पंजाब में शराब के शौकीनों को झटका! नई आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी; महंगी होगी शराब, जानें ठेकों को लेकर क्या है सरकार का नया आदेश     |     Haryana News: अभय चौटाला की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से जवाब तलब; जानें क्या है पूरा मामला     |     Karnal Fire News: करनाल के अमानी फार्म में लगी भीषण आग, करोड़ों का बैंक्वेट हॉल जलकर खाक; दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू     |     बाल श्रम पर राष्ट्रीय राजधानी में गहन चर्चा, विशेषज्ञों ने कहा—गरीबी, प्रवास और स्कूल छोड़ने की बढ़ती प्रवृत्ति से बच्चे श्रम की ओर धकेले जा रहे     |     Panchkula Illegal Mining: घग्गर नदी में अवैध माइनिंग से तबाही, रणदीप सुरजेवाला का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला; जांच की मांग तेज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें