मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद

बिहार के मधेपुरा जिले में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के रतवारा थाना इलाके में की गई इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार, अर्द्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के सामान बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया है.

 

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. सूचना मिली थी कि रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर बलहा बासा गांव में एक घर के अंदर अवैध तरीके से हथियार बनाने का काम चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संयुक्त टीम का गठन किया. इस टीम में एसटीएफ, डीआईयू मधेपुरा, रतवारा थाना और आलमनगर थाना की पुलिस शामिल थी.

पुलिस ने घर पर मारा छापा

 

संयुक्त टीम ने गंगापुर बलहा बासा गांव स्थित राजीव सिंह के घर को चारों ओर से घेर लिया और छापेमारी शुरू की. पुलिस की कार्रवाई देखते ही वहां मौजूद दो लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया. पूछताछ में उनकी पहचान दुनो सिंह और पाण्डव कुमार के रूप में हुई, जो उसी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

 

पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो दुनो सिंह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. वहीं पाण्डव कुमार के पास से एक देशी मास्केट बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने घर की सघन तलाशी शुरू की, जिसमें अवैध हथियार बनाने का पूरा सेटअप सामने आ गया.

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

 

छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार और उपकरण मिले. बरामद सामान में 32 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 6 पिस्टल स्लाइड, 26 पिस्टल ग्रीप, 2 देशी मास्केट, 19 कारतूस, 2 मैगजीन, 2 कट्टा बैरल और एक देशी कट्टा शामिल हैं. इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली लेथ मशीन, अन्य कई उपकरण और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.

 

उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यहां मुंगेर के कारीगरों की मदद से अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि इस मिनी फैक्ट्री में तैयार होने वाले हथियारों की सप्लाई आसपास के कई जिलों में की जाती थी.

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं इस अवैध हथियार फैक्ट्री से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

 

इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है, ताकि इस अवैध हथियार कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई     |     नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी     |     कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत, DGCA करेगी जांच     |     राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी     |     धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार     |     उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्ट और हाई-राइज पर बड़ा असर     |     झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब     |     गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड़े, 2 घंटे छाया रहा अंधेरा     |     कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही थी तैयारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें