LPG सिलेंडर नहीं हुआ ‘सोना-चांदी’! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गैस की किल्लत से देशभर में हाहाकार

LPG गैस को इस समय ‘सोना-चांदी’ से कम न समझिए. देशभर में राज्यों में इसको पाने के लिए तीन से चार किलोमीटर लंबी लाइन लग रही है. नंबर कब आएगा पता नहीं. लोग सुबह घर से निकलते हैं तो कहीं शाम तक वापस आते हैं. जो बिना नंबर के सिलेंडर पाना चाहता है, उसको मुंह मांगी कीमत चुकानी पड़ रही है. 900 रुपए वाला घरेलू सिलेंडर कहीं तीन हजार, कहीं चार हजार तो कहीं पांच हजार में बिक रहा है. कॉमर्शियल की बात ही छोड़ दीजिए. देशभर में ऐसी-ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो काफी चौंकाने वाली हैं. गैस सिलेंडर पाने के लिए लोगों में मारपीट हो जा रही है. एजेंसी खुलते ही लोग सिलेंडर लेकर दौड़ पड़ते हैं. यही नहीं सिलेंडर से भरा ट्रक देखते हैं तो उसके पीछे भागने लगते हैं. ये हाल उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित अधिकतर राज्यों का है.

UP के बाराबांकी में लाइन में लगने को लेकर मारपीट

सबसे पहले बात करते हैं उत्तर प्रदेश की. बीते दिनों प्रदेश के बाराबंकी जिले का एक वीडियो सामने आया, जिसमें गैस एजेंसी के बाहर जमकर मारपीट होती दिखाई दी. दो पक्षों ने एक-दूसरे को लात-घूंसों से जमकर पीटा. दरअसल, बंकी स्थित अमित गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने पहुंचे अब्दुल और मनीष कुमार के बीच लाइन में आगे-पीछे होने को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते दोनों में गाली-गलौज शुरू हुई, फिर लात-घूंसे चलने लगे. इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

बस्ती में सिलेंडर के लिए हुई मैराथन दौड़

इसी तरह का एक वीडियो बस्ती जिले से सामने आया. इस वीडियो में मारपीट तो होती नहीं दिखी, लेकिन सिलेंडर को लेकर जो भागा-दौड़ी दिखाई दी, वो किसी मैराथन दौड़ से कम नहीं थी. दरअसल, बनकटी ब्लॉक के महादेवा चौराहे पर स्थित महागौरी गैस एजेंसी में जैसे ही गैस सिलेंडर का स्टॉक आने की खबर लोगों को मिली तो लोग दौड़ पड़े. कंधों में सिलेंडर रखकर ऐसी दौड़ लगाई, जैसे किसी मैराथन में दौड़ रहे हो. एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते हुए लोग एजेंसी तक पहुंचे, ताकि पहले नंबर आ जाए.

कानपुर में महिला बोली- मन कर रहा सुसाइड कर लूं

वहीं कानपुर की रहने वाली एक महिला का सिलेंडर न पाने का दर्द उसकी जुबान पर आ गया. महिला ने कहा कि घर में एक भी सिलेंडर भरा नहीं रखा है. सब खाली पड़े हैं. गैस सिलेंडर के लिए वह एजेंसी के चक्कर काट रही है. आठ दिन उसको एजेंसी पर आते हो गए, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा है. रोज सिलेंडर लेकर आने-जाने का खर्च 200 रुपए लगता है. आठ दिन में 1600 रुपए खर्च हो गए. इतनें में तो दो बरे सिरेंडर आ जाते हैं, वो भी घर पर. महिला ने कहा कि अब तो लग रहा है कि सुसाइड कर लूं.

पंजाब के बरनाला में बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

पंजाब में तो सिलेंडर के चक्कर में एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई. बरनाला जिले के शैहना गांव के रहने वाले भूषण कुमार मित्तल (60) आज सुबह करीब 8 बजे गैस सिलेंडर लेने के लिए स्थानीय गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे हुए थे. बताया जा रहा कि सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी और भूषण कुमार का नंबर 25वां था. वे पिछले करीब दो घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं लुधियाना के शांति नगर में सिलेंडर लेकर घर लौट रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार दो युवकों ने सरेआम सिलेंडर छीन लिया और फरार हो गए.

डिप्टी CM सम्राट चौधरी के नाम पर उठा ले गए 4 सिलेंडर

वहीं बिहार के लोग तो इससे भी दो कदम आगे निकले. यहां विधायक-मंत्री छोड़िए डिप्टी CM के नाम पर ही चार सिलेंडर ले लिए. पटना के गर्दनीबाग स्थित सत्या गैस एजेंसी में कुछ लोग पहुंचे. इन लोगों अपने को SDO बताया. साथ ही कहा कि वे सभी डिप्टी CM सम्राट चौधरी के यहां से आए हैं. इन लोगों ने 15 गैस सिलेंडर की डिमांड की. उस समय एजेंसी के गोदाम में चार भरे सिलेंडर थे, जिसे लेकर ये सबी चले गए. मामला सामने आने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के ऑफिस की तरफ से जवाब आया और बताया कि गया कि गैस सिलेंडर मंगाने की बात बेबुनियाद और भ्रामक है. साथ ही जांच के आदेश दिए गए.

झारखंड में पेट्रोल का स्टॉक कर रहा युवक जिंदा जला

झारखंड के गढ़वा जिले में तो एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला. दरअसल, यहां पेट्रोल के गैलन में लगी आग से एक युवक जिंदा जल गया. युवक का नाम शंभू प्रसाद गुप्ता था. परिजनों से बात करने पर पता चला कि ईरान-इजराइल में युद्ध को लेकर शंभू चिंता में था. सिलेंडर की मारामारी देखते हुए उसे लगा कि कहीं पेट्रोल-डीजल भी न मिलना बंद हो जाए. इस वजह से उसने पेट्रोल का स्टॉक करना शुरू कर दिया. गुरुवार को वह गैलन में पेट्रोल लेकर आ रहा था, तभी उसकी बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वह गैलन सहित गिर पड़ा और आग लग गई. आग की चपेट में शंभू भी आ गया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के बयान से चीन और पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन     |     तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के ‘परमाणु बेस’ पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन, दहल उठा अमेरिका!     |     LPG सिलेंडर नहीं हुआ ‘सोना-चांदी’! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गैस की किल्लत से देशभर में हाहाकार     |     New Delhi के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में Caste Census and Deepening of Social Justice पुस्तक का भव्य विमोचन, कई सांसदों की विशेष उपस्थिति     |     Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान तैयार; अवैध पंप जब्ती का अभियान शुरू     |     Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं दर्ज कर रही FIR? जानें पूरा मामला     |     Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा बवाल; सत्ता और विपक्ष में तीखी झड़प     |     सावधान! सरगुजा में ‘बारूद’ के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्मी में बढ़ा बड़ी आगजनी का खतरा     |     छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों और प्रभावितों को मिलेगी बड़ी राहत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें