Hisar to Indore Direct Train: हिसार-इंदौर एक्सप्रेस का हुआ आगाज, जानें गाड़ी संख्या, समय और किन स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन

हिसार : इंदौर-नई दिल्ली रेल सेवा का विस्तार हिसार तक किया गया है। आज कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने इस ट्रेन को हिसार स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ हिसार से आज़ाद उम्मीदवार सावित्री जिंदल भी मौजूद रही। यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे हिसार से रवाना होकर शाम 6:15 बजे दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।

सुबह 9.20 पर हिसार पहुंचेगी ट्रेन 

वापसी में यह ट्रेन इंदौर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 4:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 4:52 बजे दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद रोहतक होते हुए सुबह 9:20 बजे हिसार पहुंचेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज हिसार के लिए बड़ी खुशी की बात है कि एक बहुत अच्छा तोहफा रेलवे ने दिया है। यहाँ से सीधी आज से रेल इंदौर के लिए शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही बहुत यात्री यहाँ से सफ़र कर रहे हैं। इंदौर, मध्य प्रदेश भी बहुत से लोग व्यापारिक दृष्टि से भी जुड़े हुए हैं।

महाकाल जाने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगी सुविधा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वहाँ बहुत बड़ा तीर्थ स्थान उज्जैन  में महाकाल की पूजा करने के लिए भी बहुत लोग यहाँ से जाते हैं तो उन सबको बहुत सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने वालों के लिए भी यहाँ से ये हाँसी, महम और सीधा दिल्ली जाएगी तो समय की भी बचत होगी और लोगों के समय की बचत होगी। धन्यवाद करूँगा हमारे देश के प्रधानमंत्री और हमारे रेलवे मंत्री जी का कि वो निरंतर रेल की सुविधाएँ यहाँ देने का काम कर रहे हैं। पिछले आदमपुर से भी गोरखधाम रेल सेवा शुरुआत करने का मौका मिला था।रणबीर सिंह ने कहा कि निरंतर हिसार आज प्रगति के पथ पर है और भी जो डिमांड जो पब्लिक की तरफ से आती है उसको पूरा करने का काम हमारी मौजूदा सरकार करती है।

उन्होंने कहा कि हिसार में अभी IMC भी बनाने का काम कर रहे हैं, बहुत बड़ा सेक्टर जिससे औद्योगिक गतिविधियाँ यहाँ होगी। एयर कनेक्टिविटी के साथ रेलवे कनेक्टिविटी भी अच्छी हो गई। सड़कों की पहले ही हमारी बहुत अच्छी हालत यहाँ है कि पूरे प्रदेश के अंदर जो 23 जिले, सारे के सारे नेशनल हाईवे से जुड़े हुए हैं। हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का भी गठन हो गया है और आने वाले समय के अंदर हिसार में और ज्यादा तरक्की देखने को मिलेगी।

राज्यसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट संजय भाटिया जी हैं। हमारे पास नंबर पूरे हैं और वो निश्चित तौर पर वो जाएँगे। लगातार निर्दलीय जो है सरकार का समर्थन कर रहे हैं और सरकार के साथ हैं तो हमारा भी समर्थन इनके साथ है और निश्चित रूप से उनको भी शुभकामनाएँ। वहीं इस साल से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार वासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देती हूँ कि आज हिसार से इंदौर के लिए जो ट्रेन सेवा शुरू हुई है, वो एक बहुत अच्छी बात है। यहाँ से लोग सीधे इंदौर जाएँगे, वहाँ से उज्जैन पास पड़ता है। महाकाल के दर्शन करेंगे।उन्होंने कहा कि रेल मंत्री जी की भी बहुत-बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने हमारे हिसार के लिए हिसार से इंदौर की ट्रेन सेवा शुरू करवाई। मैं सबकी बहुत-बहुत आभारी हूँ। यहाँ से ट्रेन महम, हांसी और अपना वृंदावन-मथुरा-वृंदावन तक भी जाएगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |     Auraiya Road Accident: औरैया में अनियंत्रित पिकअप ने बच्चे को कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा     |     RCB in IPL 2026: आरसीबी के पास इतिहास रचने का मौका, 19वें सीजन में खिताब जीतकर मुंबई-चेन्नई की बराबरी की ओर कदम बढ़ाएंगे किंग कोहली     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें