Charkhi Dadri LPG Crisis: चरखी दादरी में सिलेंडर बुकिंग को लेकर हाहाकार, सर्वर और OTP की समस्या से उपभोक्ता परेशान; जानें कब सुधरेंगे हालात

चरखी दादरी: शहर और आसपास के क्षेत्रों में एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर इन दिनों भारी अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है. गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं. मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने और बुकिंग सर्वर डाउन होने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग नंबर भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा, जिससे बुकिंग प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई है. हालात यह हैं कि लोग सुबह से एजेंसी के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

खेतों का काम छोड़ लाइन में लगने को मजबूर किसान:ग्रामीण क्षेत्रों से आए उपभोक्ताओं को इस समस्या के कारण सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. इस समय रबी फसलों की कटाई का सीजन चल रहा है, ऐसे में किसानों को खेतों का काम छोड़कर गैस बुकिंग के लिए एजेंसियों के बाहर लाइन में लगना पड़ रहा है. उपभोक्ता राजेंद्र सिंह ने कहा, “हम गांव से सुबह ही गैस बुकिंग कराने आए हैं, लेकिन कई घंटे हो गए, अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ. ओटीपी नहीं आ रहा और सर्वर भी काम नहीं कर रहा, जिससे हमें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.” वहीं, एक अन्य उपभोक्ता रविंद्र ने बताया कि, “रबी की फसल कटाई का समय है. खेतों का काम छोड़कर यहां लाइन में खड़े हैं, लेकिन बुकिंग ही नहीं हो पा रही. अगर व्यवस्था सही होती तो इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती.”

कॉमर्शियल सिलेंडरों की बुकिंग भी प्रभावित: मौजूदा समय में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग और बिक्री पर भी अस्थायी रूप से रोक लगी हुई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण लोगों में गैस को लेकर आशंका का माहौल भी बना हुआ है. हालांकि स्थानीय स्तर पर गैस की कमी नहीं बताई जा रही, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही.

“स्टॉक पर्याप्त, तकनीकी समस्या जल्द होगी ठीक”: वहीं, इस बारे में गैस एजेंसी मैनेजर सतप्रकाश शर्मा ने कहा कि, “गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है. तकनीकी समस्या के कारण ही बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हुई है. उपभोक्ताओं को मोबाइल मैसेज के माध्यम से स्थिति की जानकारी दी जा रही है. गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन सर्वर डाउन होने और ओटीपी नहीं आने के कारण बुकिंग में दिक्कत आ रही है. उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. जैसे ही सर्वर ठीक होगा, बुकिंग प्रक्रिया सामान्य कर दी जाएगी और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय प्लास्टिक उद्योग ने दी बड़ी चेतावनी     |     मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: “मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य”; संपत्ति बंटवारे पर छिड़ी नई बहस     |     विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें