Kanker-Narayanpur Encounter: कांकेर और नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, डीआरजी और बीएसएफ का साझा ऑपरेशन; मौके पर अतिरिक्त बल रवाना

कांकेर: छत्तीसगढ़ में जैसे जैसे 31 मार्च की तारीख पास आ रही है बस्तर संभाग में नक्सल ऑपरेशन तेज हो गया है. एक तरफ बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ हथियार उठाने वाले माओवादियों को भी सुरक्षा बल के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. बुधवार से कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़ चल रही है.

कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़

कांकेर पुलिस ने नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ को लेकर जानकारी दी. कांकेर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कांकेर नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल पहाड़ों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च अभियान के दौरान बुधवार सुबह से पुलिस टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है.

जवानों और नक्सलियों के बीच रुक रुककर जारी है फायरिंग

कांकेर पुलिस ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती. अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

छत्तीसगढ़ में नक्सल एनकाउंटर

साल 2026

5 मार्च: दंतेवाड़ा बीजापुर सीमाक्षेत्र में नक्सली मुठभेड़, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का इनामी माओवादी ढेर

5 फरवरी: बीजापुर के तर्रेम में दक्षिण बस्तर डिवीजन DVCM माओवादी उधम सिंह ढेर

29 जनवरी: बीजापुर मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए, AK-47 राइफल, 9 एमएम पिस्टल गोला बारूद बरामद

17-18 जनवरी: बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में एनकाउंटर, 4 महिला नक्सली सहित 6 नक्सली ढेर

3 जनवरी: सुकमा एनकाउंटर में 60 लाख के इनामी 12 माओवादी ढेर. AK 47, INSAS, SLR Rifles बरामद

साल 2025

12 नवंबर 2025: बीजापुर के नेशनल पार्क में मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

21 मई 2025: नक्सली लीडर बसवराजू समेत 28 माओवादी ढेर

15 मई 2025: बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ पर 31 नक्सली मारे गए

12 अप्रैल 2025: दंतेवाड़ा-बीजापुर बार्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

31 मार्च 2025: दंतेवाड़ा बीजापुर बार्डर पर 45 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

29 मार्च 2025: सुकमा में नक्सली मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए, झीरमकांड में शामिल नक्सली भी ढेर

20 मार्च 2025 : बीजापुर और कांकेर में नक्सल एनकाउंटर में 30 नक्सली मारे गए

9 फरवरी 2025: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 31 माओवादियों को मार गिराया

20-21 जनवरी 2025: गरियाबंद जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 16 माओवादी मारे गए

19 जनवरी 2025: प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन के केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ ​​चलपथी सहित 14 माओवादी ढेर

16 जनवरी 2025: बीजापुर में भीषण मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए

साल 2024

22 नवंबर 2024: सुकमा जिले में मुठभेड़, 10 माओवादी मारे गए

04 अक्टूबर 2024: अबूझमाड़ मुठभेड़ में 38 नक्सलियों का खात्मा

10 मई 2024: बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

16 अप्रैल 2024: कांकेर में भीषण मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए

02 अप्रैल2024: बीजापुर मुठभेड़ में 13 माओवादी ढेर

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     “नेताजी की अस्थियां कहां हैं?”—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल कि बंद हो गई बोलती!     |     Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा 10 लाख करोड़ का चूना     |     Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”     |     Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्लान; दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन     |     बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर; कश्मीर की राजनीति में हलचल     |     LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना होगा इंतजार; जानें सप्लाई का नया शेड्यूल     |     दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया भी टोल; NHAI ने दी पूरी डिटेल     |     संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित     |     थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: “विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!” खुले खत में खोली ‘नैतिकता’ की पोल     |     फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— “मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!” सुरक्षा घेरे पर उठाए गंभीर सवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें