Amazon AI Health Expert: अमेजन ने लॉन्च किया एआई डॉक्टर, घर बैठे मिलेगा डायबिटीज और स्किन केयर टिप्स; जानें कैसे करेगा काम?

जहां देखो वहां एआई अपने पैर पसार रहा है, अब हेल्थ केयर में भी एआई की एंट्री हो गई है. अमेजन ने अब लोगों की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट और ऐप में कस्टमर्स के लिए हेल्थकेयर AI असिस्टेंट को शामिल किया है. इस एआई हेल्थ एक्सपर्ट को ऐप और साइट में शामिल करने के पीछे कंपनी का मकसद 30 से ज्यादा बीमारियों की देखभाल को आसान बनाना है.

कंपनी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट रिजल्ट समझा सकता है, मरीजों को प्रोवाइडर्स से कनेक्ट कर सकता है और दवाओं और लक्षणों के बारे में सवालों के जवाब दे सकता है. जनवरी में अनाउंस किया गया यह मॉडल पहले सिर्फ कंपनी के क्लिनिकल सर्विस प्रोवाइडर वन मेडिकल के मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव होगा. एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि फ्री असिस्टेंट इस्तेमाल करने के लिए कस्टमर्स को प्राइम, कंपनी की प्रीमियम प्रिस्क्रिप्शन सर्विस या वन मेडिकल का मेंबर होने की जरूरत नहीं है. आसान भाषा में अगर समझें तो इस नए एआई हेल्थ टूल का इस्तेमाल हर कोई कर पाएगा.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक,अमेजन वन मेडिकल के चीफ मेडिकल ऑफ़िसर एंड्रयू डायमंड ने कहा, हेल्थकेयर में रुकावट पैदा करने वाले लॉजिस्टिकल और इन्फ़ॉर्मेशनल काम को संभालने के लिए हेल्थ AI को डिजाइन किया गया है, ताकि मरीज और प्रोवाइडर उन चीजों पर ज्यादा समय दे सकें जो सबसे ज्यादा जरूरी है.

इन बीमारियों के लिए दे सकता है सलाह

मुंहासे और सिर की जूं से लेकर डायबिटीज और स्लीप एपनिया जैसी नॉन-इमरजेंसी कंडीशन के लिए, ये एआई एजेंट लक्षणों को मैनेज करने, वर्चुअल असेसमेंट करने और इलाज की सलाह देने में मदद कर सकता है. कस्टमर को एआई असिस्टेंट को मेडिकल डेटा एक्सेस करने की परमिशन देनी होगी जिसमें लैब रिजल्ट, रिकॉर्ड और क्लिनिकल नोट्स शामिल हैं.

कंपनी के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि असिस्टेंट ट्रीटमेंट प्लान नहीं बनाता है और जब मरीजों को ट्रीटमेंट की जरूरत होती है या उनकी कंडीशन मुश्किल होती है तो उन्हें एक प्रोवाइडर से कनेक्ट किया जाता है. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि जो मरीज वन मेडिकल मेंबर नहीं हैं या प्राइम के जरिए इंटरोडक्टरी ऑफर का लुत्फ नहीं उठा रहे हैं उनसे 29 डॉलर का चार्ज लिया जाता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें