ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत

भोपाल : ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध का असर अब गैस सप्लाई पर दिखाई देने लागा है. ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगा दी है. इसका सीधी असर होटल, रेस्टोरेंट आदि पर दिखाई देगा. ऑयल कंपनियों के इस फैसले से मैरिज गार्डन भी प्रभावित होंगे. इसका असर शादी, पार्टी व अन्य समारोहों पर भी दिखाई देगा. इसके पहले ऑयल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी का समय भी बढ़ाकर 25 दिन कर दिया था, जिससे गैस सिलेंडर की सप्लाई का सामान्य रखा जा सका और लोग अनावश्यक रूप से गैस की रिफिल कराकर न रखें.

गैस एजेंसी संचालकों को पहुंचा मैसेज

गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक ऑयल कंपनियों की तरफ से निर्देश मिले हैं कि फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को रोक दिया जाए. आईओसीएल के एरिया मैनेजर संदीप चावला ने बताया, ” फिलहाल अभी गैस की कमी नहीं है, लेकिन ईरान युद्ध की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. यदि युद्ध की स्थिति बनी रही तो भविष्य में एलपीजी को लेकर परेशानी आ सकती है. यही वजह है कि घरेलू उपभोक्ताओं की प्राथमिकता को देते हुए फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को रोकने का निर्णय लिया गया है.”

 

पहले कीमतें बढ़ाई, फिर सप्लाई रोकी

कमर्शियल सिलेंडर पर रोक से होटल, रेस्टोंरेंट पर असर दिखाई देगा. राजधानी भोपाल में ही करीबन ढाई हजार रेस्टोरेंट, छोटे-बड़े होटल और करीबन 1 हजार रेहड़ी की दुकानें हैं, जहां कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग होता है. राजधानी भोपाल में ही हर रोज करीबन 10 हजार से ज्यादा कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई होती है. इसकी सप्लाई रोके जाने से होटल-रेस्टोरेंट आदि के संचालन पर सीधा असर दिखाई देगा.

हाल ही में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढोत्तरी की गई है. इसकी कीमतों को बढ़ाकर 1773 से 1888 रुपए किया गया है. रेस्टोरेंट संचालक सवाल उठा रहे हैं कि जब कीमतें बढ़ा दी गई हैं तो फिर इसकी सप्लाई क्यों रोकी गई है?

शादी समारोहों पर पड़ेगा ज्यादा असर

होली का त्योहार खत्म होने के बाद विवाह समारोह शुरू हो चुके हैं. खरमास शुरू होने से पहले शादी के कुछ मुहूर्त बाकी है. वहीं, राजधानी भोपाल में करीबन 150 मैरिज गार्डन हैं, जहां शादी समारोह की बुकिंग हो चुकी है. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में शहर में करीबन 1 हजार विवाह समारोह होने हैं. कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोके जाने से शादी समारोहों पर संकट आ सकता है. देखना होगा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- ‘निडर’ हैं मेरे भाई; संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत     |     Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सदन की कार्यवाही स्थगित     |     नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी     |     Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वाद; 2 साल पहले खेत में की थी धान की रोपाई     |     Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में मची अफरातफरी     |     UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना ‘खतौनी’ में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफियाओं पर सबसे बड़ा प्रहार     |     भागलपुर में भी बनेगा ‘मरीन ड्राइव’! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार होगा शानदार प्रोजेक्ट     |     Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया ‘SIR’ का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोटर लिस्ट से नाम मिटाने का आरोप     |     अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थी ‘सजा-ए-मौत’     |     बरेली में सनसनी: धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार ने की खुदकुशी! मरने से पहले बनाया 32 मिनट का वीडियो, खोले कई राज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें