भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. परिजन का आरोप है कि अस्पताल की गलत जानकारी और लापरवाही से छात्रा की मौत हुई है. उन्होंने इसकी शिकायत थाने में कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

मृतक छात्रा के परिजन ने अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शुरुआत में डॉक्टरों ने छात्रा को गर्भवती बताया और उसी आधार पर इलाज शुरू किया. लेकिन बाद में डॉक्टरों ने कहा कि छात्रा के पेट में ट्यूमर है. परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही और गलत जानकारी देने के कारण उनकी बेटी की हालत बिगड़ती चली गई.

डॉक्टर ने उसे दो माह की गर्भवती बताया

17 वर्षीय किशोरी निजी स्कूलों में 12वीं की छात्रा थी. 2 मार्च को परीक्षा देकर घर लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी. परिजन उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे. यहां डॉक्टर ने उसे दो माह की गर्भवती बताया ओर बाद में सोनोग्राफी स्पष्ट नहीं होने पर उसे सुल्तानिया अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास भेज दिया. यहां सोनोग्राफी के बाद पेट में ट्यूमर होने की बात बताई गई.

परिवार के मुताबिक, डॉक्टरों के अलग-अलग बयान से उन्हें संदेह हुआ और समय पर सही इलाज नहीं मिलने से छात्रा की जान चली गई. इस मामले को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा के पेट में ट्यूमर था और उसी का इलाज किया जा रहा था. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों को भी जांच में शामिल किया जाएगा और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जाटावाला में ‘मिडनाइट’ स्ट्राइक! CIA ने घेरा वन माफिया का अड्डा; 40 क्विंटल खैर और लग्जरी गाड़ी बरामद, तस्करों की उड़ी नींद     |     हरियाणा में ‘मार्च’ बना ‘मई’! अभी से छूट रहे पसीने, पारा 38 डिग्री पार; जानें कब मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत     |     खालिस्तानियों के निशाने पर CM नायब सैनी! जान से मारने की धमकी के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट; सुरक्षा घेरा हुआ अभेद्य     |     हरियाणा के कर्मचारियों-पेंशनरों की मौज! अब पंजाब के इन 4 बड़े अस्पतालों में होगा ‘फ्री’ इलाज; सरकार ने दी कैशलेस सुविधा की सौगात     |     Crime News: मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, दादी की सतर्कता ने टाली बड़ी वारदात; पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुरू की तलाश     |     SBI में ‘बड़ी सेंध’! फरीदाबाद में बैंक मैनेजर ने ही साथियों के साथ मिलकर तोड़े ग्राहकों के लॉकर; 8 महीने बाद ऐसे खुला ‘महा-घोटाला’     |     Dabwali Police Action: डबवाली में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, ₹1.32 करोड़ की अवैध प्रॉपर्टी फ्रीज; ड्रग मनी से खड़े किए थे महल     |     नरवाना में ‘हनी ट्रैप’ का बड़ा खुलासा! CIA ने रंगे हाथों दबोचा आरोपी; झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे थे लाखों, जानें कैसे फंसा शिकार     |     ड्यूटी पर ‘काल’ का बुलावा! अचानक उठा पेट दर्द और चंद मिनटों में बुझ गया घर का चिराग; सहकर्मियों की आँखों में आए आँसू     |     लुधियाना में ‘क्रूर’ पति की हद पार! मारपीट के बाद कमरे में किया कैद, तो जान बचाने के लिए महिला ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; हालत गंभीर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें