War Impact 2026: युद्ध के कारण गैस और ईंधन का संकट, इंडक्शन कुकर की रिकॉर्ड बिक्री; ठप पड़ी फैक्ट्रियां, आम जनता पर दोहरी मार

करीब 10 दिनों से जारी अमेरिका-ईरान तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. हाल ही में तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. चिंता की बात यह है कि इस संकट का असर सिर्फ गैस सिलेंडर की कीमतों तक सीमित नहीं है. इसका प्रभाव उद्योगों से लेकर श्मशान घाटों तक दिखाई देने लगा है.

आइए समझते हैं कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का भारत पर क्या असर पड़ रहा है और अगर स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो संकट कितना गहरा हो सकता है.

युद्ध से गैस आयात पर असर

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने भारत में फ्यूल गैस की आपूर्ति और इस्तेमाल पर दबाव बढ़ा दिया है. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि भारत अपनी जरूरत की करीब 60% गैस विदेशों से आयात करता है. इनका बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आता है. गैस को बड़े-बड़े टैंकर जहाजों के जरिए समुद्री रास्ते से भारत लाया जाता है. लेकिन 1 मार्च से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ने के कारण गैस सप्लाई प्रभावित हुई है. यह समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है.

फ्यूल गैस और उनका इस्तेमाल

फ्यूल गैस यानी ऐसी गैसें जिन्हें ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इनकी कई किस्में होती हैं, जैसे LPG, LNG, CNG और PNG. इन गैसों का उपयोग घरेलू रसोई, उद्योगों, वाहनों, बिजली उत्पादन और शहरों में पाइप गैस सप्लाई के लिए किया जाता है. इनमें से कुछ गैसें कच्चे तेल की रिफाइनिंग के दौरान उप-उत्पाद (बाय-प्रोडक्ट) के रूप में मिलती हैं, जबकि कुछ गैसें प्राकृतिक गैस के रूप में जमीन से निकाली जाती हैं. भारत में इन गैसों का उत्पादन होता है, लेकिन जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात पर निर्भर है.

भारत में दिखने लगा असर

1. गुजरात में 100 फैक्ट्रियां बंद

गैस सप्लाई प्रभावित होने का असर अब उद्योगों पर भी दिखने लगा है. गुजरात के मोरबी में फ्यूल सप्लाई में रुकावट के कारण करीब 100 फैक्ट्रियों को अपना उत्पादन बंद करना पड़ा है. ये सभी यूनिट्स सिरेमिक उद्योग से जुड़ी हैं. मोरबी को टाइल और घड़ी निर्माण के बड़े केंद्र के रूप में जाना जाता है और यह दुनिया के सबसे बड़े सिरेमिक मैन्युफैक्चरिंग हब में से एक है. उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर गैस सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में करीब 400 और यूनिट्स के बंद होने का खतरा है.

2. पुणे में गैस आधारित श्मशान प्रभावित

महाराष्ट्र के पुणे में गैस की कमी के कारण नगर निगम ने 18 गैस आधारित शवदाह गृहों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है. नगर निगम का कहना है कि जैसे ही गैस सप्लाई सामान्य होगी, इन श्मशान घाटों को फिर से शुरू कर दिया जाएगा. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

3. तीन गुना बढ़ी इंडक्शन कुकर की मांग

कोलकाता में रसोई गैस की कीमत बढ़ने और भविष्य में सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता का असर बाजार में दिखाई देने लगा है. शहर के रिटेल बाजारों, खासकर चांदनी मार्केट और एज्रा स्ट्रीट में इलेक्ट्रिक किचन उपकरणों, जैसे इंडक्शन कुकर की बिक्री तीन गुना तक बढ़ गई है. दुकानदारों के मुताबिक बिक्री में यह उछाल उस समय से शुरू हुआ, जब केंद्र सरकार ने कुकिंग गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की.

4. रसोई गैस महंगी

तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग 913 रुपये हो गई है. वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि, सरकार ने तेल कंपनियों को आदेश किया है कि रसोई गैस की आपूर्ति को प्रभावित नहीं होने दिया जाए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड पर बोले प्रधानमंत्री; जानें बजट के बाद क्या है नया प्लान     |     शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राहत, अब नहीं होगा एक्शन!     |     “डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!” प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में जोरदार भिड़ंत     |     Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नगर निगम की गाइडलाइन जारी     |     पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्या बिहार में बदलेगा समीकरण?     |     अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक मौत     |     Crime Update: पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; साइबर क्राइम और आईटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला     |     Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच सड़क पर बरसाईं लाठियां; गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती     |     लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 ‘सख्त’ शर्तों की लिस्ट; एक चूक और रद्द हो जाएगी अनुमति     |     Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंगे शामिल; जानें कब तक रहेंगे बाहर?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें