रेत माफिया ने उजाड़ दिया घर का इकलौता चिराग! 4 बहनों के भाई को ट्रैक्टर ने कुचला; मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में भारी तनाव हरियाणा By Nayan Datt On Mar 9, 2026 पानीपत : पानीपत जिले के गांव बराना में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने 7 साल के बच्चे को कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। हादसे को अंजाम देकर आरोपी ट्रैक्टर चालक भाग रहा था। वहीं मौके पर लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। यह भी पढ़ें Government Order: सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेजों के लिए नया… May 7, 2026 Fatehabad Crime: पुलिस चौकी के पास मिली खोपड़ी का खुलासा; 16… May 7, 2026 मृतक बच्चा 4 बहनों का इकलौता भाई था। 2 दिन बाद घर में शादी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था। अब शादी की खुशियां मातम में बदल गई। डीएसपी नवीन संधू ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। परिजनों की शिकायत हमने ले ली है, जल्द ही एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। ट्रैक्टर चालक ने भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी जिसकी वजह से ड्राइवर को कुछ चोटे आई हैं, जिनका उपचार करवाया जाएगा और आगामी कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी। फिलहाल बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। Share