T20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मातम में बदला! उज्जैन में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और चाकूबाजी में 10 घायल; इलाके में भारी तनाव

उज्जैन: T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद क्रकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया. लोगों ने खूब पटाखे छोड़े और डीजे के धुन पर सड़कों पर थिरकते दिखे. इस दौरान चिमनगंज क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में जश्न मना रहे लोगों पर हमले का मामला सामने आया है. कुछ लोगों जश्न के दौरान पटाखे फोड़ने पर आपत्ति जताने लगे, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और देखते-देखते लाठी डंडे भी चलने लगे. इसमें दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 लोग घायल हुए हैं.

2 पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

उज्जैन के थाना चिमनगंज क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में भारत की टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद जश्न मनाना भारी पड़ गया. पटाखे फोड़ते क्रिकेट प्रेमियों पर इलाके में दूसरे समुदाय के लोगो ने आपत्ति ले ली, जिसके बाद दोनो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया. जब विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठी डंडे चलाने लगे. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया. इस घटना में घायल में सभी लोगों को शासकीय चरक भवन अस्पताल भेजा गया, घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं.

वीडियो फुटेज से जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने कहा, “सूचना मिली थी कि T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में राज रॉयल कॉलोनी में 2 पक्षों में विवाद हुआ. तत्काल मौके पर पहुंच और स्थिति को नियंत्रण में किया और घायलों को उपचार दिलवाया. अब वीडियो फुटेज व मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपीयों को चिन्हित कर रहे हैं, जिसके बाद कार्रवाई करेंगे. घायलों में दोनों पक्ष के लोग हैं.”

विशेष समुदाय द्वारा चाकू मारने का आरोप

घायल रविंद्र सिंह हाड़ा ने बताया, “हम घर के बाहर बैठे थे और जीत का जश्न मना रहे लोगो को देख रहे थे. अचानक एक समुदाय के लोग मौके पर आए और मारपीट करने लगे.” घायल मनीष ने बताया, “हमारे साथी को कुछ लोग मार रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर हम उन्हें बचाने पहुंचे थे. लेकिन मेरे साथ भी मारपीट की गई. क्या भारत की जीत का जश्न मनाना देश में अपराध है? वहीं, घायल दृष्टि हाड़ा ने कहा, “मेरे हाथ में विशेष समुदाय के लोगों ने चाकू मारा. ये विवाद फल विक्रेता ने शुरू किया, जिसके बाद उसके कई समर्थक मौके पर पहुंच गए और हम सबको मारने लगे.”

बच्चों की नींद में खलल डालने के आरोप

वहीं, बताया गया कि वाहिद खान के परिवार ने बच्चों के नींद में खलल पड़ने का हवाला देते हुए कहीं और जाकर पटाखे जलाने की बात कही थी. जिसके बाद विवाद शुरू हुआ था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     Power Crisis Alert: मध्य पूर्व तनाव का भारतीय बिजली ग्रिड पर असर, सरकार ने बढ़ाया कोयला और गैस का स्टॉक; जानें पूरी तैयारी     |     Ghazipur Crime News: गाजीपुर में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, शादी समारोह में हुआ था विवाद; ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे जाम     |     Arvind Kejriwal on LPG Crisis: गैस की किल्लत पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, विदेश नीति पर उठाए सवाल; बोले- संकट में है देश की रसोई     |     अकाउंट एक, FIR चार! पटना के व्यापारी ने ‘किराये’ पर दे दिया अपना बैंक खाता; साइबर ठगों ने 4 राज्यों में मचाया कोहराम, गजब है यह कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें