कोलकाता में ‘कालीघाट’ के बाहर भारी बवाल! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दिखाए काले झंडे; ‘वापस जाओ’ के नारों से गूंजा मंदिर परिसर

पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं और इसके तारीखों के ऐलान को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राज्य के दौरे पर हैं. हालांकि बंगाल यात्रा के दौरान उन्हें राज्य में भारी विरोध का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर उनको लेकर ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए गए, कई जगहों पर उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को आज सोमवार सुबह दक्षिण कोलकाता के पवित्र कालीघाट मंदिर में जाने पर ‘वापस जाओ’ के नारे लगे और उन्हें काले झंडे तक दिखाए गए. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसवालों ने जल्द ही हालात को काबू में कर लिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आसानी से मंदिर में जा सके.

एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान भी हुआ प्रदर्शन

ज्ञानेश के कोलकाता पहुंचने के बाद, कल रविवार रात को भी एयरपोर्ट के पास ऐसे ही प्रदर्शन देखे गए. जब उनका काफिला कल एयरपोर्ट से निकल रहा था, तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें निशाना बनाते हुए ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए. इस दौरान जब वो VIP रोड के साथ कैखली इलाके निकल रहे थे तब भी उनको काले झंडे दिखाए गए. SIR प्रक्रिया को लेकर TMC ज्ञानेश के खिलाफ लगातार मुखर रही है और चुनाव आयोग पर हमले करती रही है.

मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध सिर्फ सत्तारुढ़ टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने ही नहीं किया बल्कि लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भी एयरपोर्ट के बाहर उनका विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया. हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिस ने स्थिति को काबू में रखा. पुलिस का कहना है कि हालात को सख्ती से संभाल लिया गया, जिससे विरोध प्रदर्शन बढ़ने से रुक गया.

EC टीम के 3 दिन के दौरे पर सुरक्षा के इंतजाम

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ज्ञानेश कुमार के 3 दिन के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वह मंदिर में दर्शन के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए कई राजनीतिक दलों, प्रवर्तन एजेंसियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे.

ज्ञानेश कुमार, 2 अन्य चुनाव आयुक्तों एसएस संधू और विवेक जोशी के साथ राज्य के दौरा कर रहे हैं ताकि राज्य में चुनावों के इंतजामों का जायजा लिया जा सके. अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग की पूरी बेंच सबसे पहले मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों और फिर राज्य स्तरीय दलों के प्रतिनिधियों से मिलेगी ताकि राज्य में चुनाव कराने के बारे में उनकी चिंताओं और सुझावों को सुना जा सके.

दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले होगी PC

उन्होंने बताया कि इसके बाद अधिकारियों से भी मुलाकात होगी. इसमें प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे. साथ ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ एक डिटेल्ड रिव्यू मीटिंग भी होगी. उन्होंने बताया कि बैठक में चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था की तैयारी, डिप्लॉयमेंट प्लानिंग और एनफोर्समेंट एजेंसियों के बीच समन्वय पर फोकस रहने की उम्मीद है.

चुनाव आयोग की बेंच कल मंगलवार को अपने दौरे के आखिरी दिन, राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल और CAPF नोडल ऑफिसर के साथ बैठक करेगी. ज्ञानेश और उनकी टीम बूथ लेवल अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे और शहर छोड़ने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jind Factory Blast Update: जींद हादसे के पीड़ितों के लिए हरियाणा सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान, मुख्यमंत्री ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश     |     जालंधर में विजिलेंस का बड़ा धमाका! पुलिस अधिकारी रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार; महकमे में मचा हड़कंप, देखें कैसे बिछाया गया जाल     |     Haryana Cabinet Meeting 2026: 24 मार्च को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक, सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में लिए जाएंगे बड़े फैसले     |     “महिलाओं के लिफाफों से निकाल लिए 51 हजार!” विधानसभा में प्रताप बाजवा का मान सरकार पर तीखा हमला; शगुन स्कीम को लेकर मचा भारी बवाल     |     “सुरक्षित नहीं रहा लोकतंत्र का मंदिर!” विधानसभा के बाहर पंजाब सरकार पर बरसे प्रताप सिंह बाजवा; कानून-व्यवस्था और सुरक्षा चूक पर दागे तीखे सवाल     |     Punjab Assembly Session 2026: प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार को घेरा, अवैध खनन और नशे के मुद्दे पर विधानसभा के बाहर किया तीखा हमला     |     होशियारपुर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! डीसी आशिका जैन के आदेश से मची खलबली; बाहर निकलने से पहले जान लें नए नियम     |     Road Accident Update: कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत; जानें कहाँ हुआ यह भीषण सड़क हादसा     |     Ranjit Singh Encounter: रणजीत सिंह का अंतिम संस्कार आज, एनकाउंटर पर उठे सवालों के बीच समर्थकों की बड़ी बैठक; संघर्ष की नई रूपरेखा तैयार     |     Jalandhar Petrol Crisis: जालंधर के पेट्रोल पंपों पर ‘No Stock’ के बोर्ड, ईंधन के लिए भटक रहे वाहन चालक; शहर में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें