Kanpur News: कानपुर में फॉरेंसिक साइंटिस्ट की सरेआम पिटाई, तीन महिलाओं ने बीच चौराहे पर किया हमला; पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर तहसील में एक महिला ने बेटियों संग मिलकर फॉरेंसिक में तैनात सीनियर साइंटिस्ट की जूते-चप्पल से पिटाई कर दी. महिला का आरोप है कि साइंटिस्ट ने पहले तो मोबाइल से उनकी बेटियों का वीडियो बनाया और फिर इस बात का विरोध करने पर वह उन्हें धमका रहा था. कह रहा था कि दीवानी के मुकदमे में पैरवी करना बंद कर दो. नहीं तो तुम्हें जेल भिजवा दूंगा. पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है.

घाटमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका घाटमपुर नगर स्थित सिविल कोर्ट में कैलाश नाम के व्यक्ति से जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है. कैलाश के केस की पैरवी उनके जानकर संतोष कुमार कुरील कर रहे हैं, जो कि झांसी में सीनियर साइंटिस्ट के पद पर तैनात है. महिला अपनी दो बेटियों के संग शनिवार को तारीख लेने आई थी. आरोप है कि संतोष कुमार कुरील ने उसकी बेटियों का वीडियो बनाया.

महिला ने बेटियों संग साइंटिस्ट को पीटा

महिला ने विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते ही विवाद काफी बढ़ गया. आरोप है कि इस दौरान संतोष ने महिला को एक थप्पड़ जड़ दिया, जिससे गुस्साई महिला और उसकी बेटियों ने संतोष की जूते-चप्पल से पिटाई कर दी. सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस संतोष और महिला समेत बेटियों को पकड़कर थाने लाई, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है.

महिला ने संतोष पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी. साइंटिस्ट तहसील दिवस में आए थे. इस दौरान महिला और उनके बीच विवाद हो गया. घटना की जांच की जा रही है. तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. महिला ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद मामले में मदद करने के नाम पर संतोष कुरील ने उसके साथ लगभग दो सालों तक दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं, एक दिन संतोष ने अपने साथी कैलाश और अवधेश के साथ मिलकर भी गैंगरेप किया.

इसका मुकदमा भी घाटमपुर दर्ज था. मेडिकल रिपोर्ट के बाद ब्लड सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब लखनऊ भेजा गया. अपनी पावर का इस्तेमाल कर संतोष ने केस को पलट दिया. महिला का आरोप है कि संतोष कुरील उसे लगातार मुकदमे की पैरवी करने से रोक रहा है. बता दें कि साइंटिस्ट की पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Punjab Assembly Session 2026: प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार को घेरा, अवैध खनन और नशे के मुद्दे पर विधानसभा के बाहर किया तीखा हमला     |     होशियारपुर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! डीसी आशिका जैन के आदेश से मची खलबली; बाहर निकलने से पहले जान लें नए नियम     |     Road Accident Update: कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत; जानें कहाँ हुआ यह भीषण सड़क हादसा     |     Ranjit Singh Encounter: रणजीत सिंह का अंतिम संस्कार आज, एनकाउंटर पर उठे सवालों के बीच समर्थकों की बड़ी बैठक; संघर्ष की नई रूपरेखा तैयार     |     Jalandhar Petrol Crisis: जालंधर के पेट्रोल पंपों पर ‘No Stock’ के बोर्ड, ईंधन के लिए भटक रहे वाहन चालक; शहर में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट     |     Jalandhar Traffic Jam: जालंधर के मेन चौक पर लगा ‘महाजाम’! थमे वाहनों के पहिये, सड़कों पर लगी किलोमीटर लंबी कतारें     |     सात समंदर पार से लौटे बेटे के गले लगने से पहले ही उजड़ गई खुशियां! हादसे में मां की दर्दनाक मौत; गुस्से में परिजनों ने किया चक्का जाम     |     Punjab Heartbreaking News: पंजाब में भाई-बहन की एक साथ उठी अर्थी, एक ही चिता पर किया गया दाह संस्कार; गांव में पसरा सन्नाटा     |     Jharkhand Sahiya Samman 2026: महिला दिवस पर सहियाओं को मिला ₹22000 का प्रोत्साहन चेक, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल; जानें किसे मिलेगा लाभ     |     झारखंड में फिर बदलेगा मौसम! अगले 2-3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट; डालटनगंज में ‘भीषण’ गर्मी, जानें अपने शहर का हाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें