UP News: उत्तर प्रदेश में गूगल मैप की बड़ी लापरवाही, गलत नेविगेशन के कारण नाले में गिरी तेज रफ्तार कार; बाल-बाल बचे सवार

उन्नाव में गूगल मैप के भरोसे सफर करना एक बार फिर कार सवारों के लिए मुसीबत बन गया. मैप के बताए रास्ते पर चलते हुए कार सवार संकरे और कच्चे रास्ते में पहुंच गया. वापस लौटने के दौरान कार नहर के पास नाले में लटक गई. हालांकि गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए.

जानकारी के अनुसार कानपुर के नौबस्ता निवासी संदीप कुमार और सुनील कुमार अपने साथियों के साथ बारा सगवर थाना क्षेत्र के भगवंतखेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. गांव का रास्ता नहीं पता होने के कारण उन्होंने गूगल मैप में लोकेशन डालकर उसी के अनुसार सफर शुरू किया.

कच्चे रास्ते पर पहुंची कार

बताया जा रहा है कि मैप के अनुसार उनकी लोकेशन लाल कुआं से करीब एक किलोमीटर दूर दिख रही थी. इसी आधार पर वह आनंदी मंदिर से रुझेई मार्ग की ओर मुड़ गए. कुछ दूरी तक जाने के बाद रास्ता कच्चा हो गया और आगे जाकर केवल पैदल जाने लायक संकरा रास्ता रह गया, जहां से कार का निकलना संभव नहीं था.

गाड़ी बैक करते समय नाले में फंसी

जब कार सवारों को एहसास हुआ कि आगे रास्ता नहीं है, तो उन्होंने गाड़ी वापस मोड़ने की कोशिश की. इसी दौरान बीघापुर से रुझेई जाने वाले रास्ते के पास शारदा नहर के नाले के किनारे कार बैक करते समय फिसल गई और नाले में लटक गई.

राहगीरों ने सुरक्षित निकाला

घटना के दौरान आसपास मौजूद राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बाद में सुबह क्रेन से कार को बाहर निकाला गया. यह पहली बार नहीं है जब गूगल मैप की वजह से लोग गलत या खतरनाक रास्तों पर पहुंच गए हों. ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर शॉर्टकट दिखाने के कारण मैप ऐसे रास्तों पर ले जाता है जो वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं होते.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     होशियारपुर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! डीसी आशिका जैन के आदेश से मची खलबली; बाहर निकलने से पहले जान लें नए नियम     |     Road Accident Update: कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत; जानें कहाँ हुआ यह भीषण सड़क हादसा     |     Ranjit Singh Encounter: रणजीत सिंह का अंतिम संस्कार आज, एनकाउंटर पर उठे सवालों के बीच समर्थकों की बड़ी बैठक; संघर्ष की नई रूपरेखा तैयार     |     Jalandhar Petrol Crisis: जालंधर के पेट्रोल पंपों पर ‘No Stock’ के बोर्ड, ईंधन के लिए भटक रहे वाहन चालक; शहर में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट     |     Jalandhar Traffic Jam: जालंधर के मेन चौक पर लगा ‘महाजाम’! थमे वाहनों के पहिये, सड़कों पर लगी किलोमीटर लंबी कतारें     |     सात समंदर पार से लौटे बेटे के गले लगने से पहले ही उजड़ गई खुशियां! हादसे में मां की दर्दनाक मौत; गुस्से में परिजनों ने किया चक्का जाम     |     Punjab Heartbreaking News: पंजाब में भाई-बहन की एक साथ उठी अर्थी, एक ही चिता पर किया गया दाह संस्कार; गांव में पसरा सन्नाटा     |     Jharkhand Sahiya Samman 2026: महिला दिवस पर सहियाओं को मिला ₹22000 का प्रोत्साहन चेक, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल; जानें किसे मिलेगा लाभ     |     झारखंड में फिर बदलेगा मौसम! अगले 2-3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट; डालटनगंज में ‘भीषण’ गर्मी, जानें अपने शहर का हाल     |     इरफान अंसारी के ‘विवादित’ बोल पर अमर बाउरी का पलटवार! बोले- “आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान ढंक रही कांग्रेस”, सरयू राय ने भी नीतीश के पक्ष में खोला मोर्चा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें