Sirsa Female Murder Solved: सिरसा में महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने ही दिया था वारदात को अंजाम; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सिरसा: सिरसा के डबवाली में महिला मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। DSP कपिल अहलावत ने बताया कि शादी के बाद महिला के 2 बॉयफ्रेंड थे। जब आरोपी विक्रम को उसके दूसरे बॉयफ्रेंड के बारे में पता चला तो उसने मर्डर की प्लानिंग शुरू की थी। शुक्रवार रात को विक्रम महिला सुमन के घर पहुंचा था। घर में उसका 11 वर्षीय बेटा था, जिसे विक्रम ने 100 रुपए देकर बाहर भेज दिया। वहां दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। गुस्से में विक्रम ने तेजधार हथियार से सुमन के गले पर वार कर दिया था। अधिक खून निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। महिला के गले पर गहरे घाव मिले हैं। मौत से पहले महिला काफी देर तक तड़पती रही थी।

बताया जा रहा है कि डबवाली के वार्ड-15 में रहने वाली महिला सुमन (28) की शादी 2014 में राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी युवक राजू के साथ हुई थी। सुमन के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते ठीक नहीं रहे। पति काफी शराब पीता था, जिससे परेशान होकर तीन साल से सुमन मायके के पास ही एक किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। सुमन के 2 बेटे हैं। एक बेटा उनके पति राजू और एक बेटा सुमन के साथ ही रहता था। हालांकि मनमुटाव के बाद भी दोनों का तलाक नहीं हुआ था। पति से अलग रहने के बाद सुमन विक्रम के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ दिनों बाद विक्रम के साथ भी महिला के रिश्ते ठीक नहीं रहे। सुमन पड़ोस के ही एक दूसरे युवक के साथ रिलेशनशिप में आ गई। इसी बात से विक्रम सुमन से रंजिश रखने लगा।

डीएसपी कपिल अहलावत ने बताया कि बेटे ने सबसे पहले मां का शव देखा था। DSP कपिल अहलावत ने बताया कि शुक्रवार रात सुमन अपने बेटे के साथ किराए के मकान में सो रही थी। तभी विक्रम भी वहां आ गया। तभी विक्रम ने बेटे को रुपए का लालच देकर घर से बाहर भेज दिया। इसी दौरान दोनों के बीच सुमन के दूसरे बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर विक्रम ने महिला के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बेटा जब कुछ देर बाद घर पहुंचा तो मां की हालत देखते ही उसने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। आरोपी विक्रम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jharkhand High Court News: ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR की जांच अब CBI के पास, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला; रांची पुलिस से छिनेगी फाइल     |     विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ पर घमासान! इरफान अंसारी का विपक्ष पर तंज—”नारेबाजी नहीं, सिलेंडर और महंगाई पर करें बात”; सदन में भारी हंगामा     |     Jharkhand News: साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, फिटनेस और पर्यावरण को लेकर दिया बड़ा संदेश     |     धनबाद में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसा मंजर! कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर खूनी खेल; फायरिंग और पत्थरबाजी से थर्राया इलाका, सड़कों पर दहशत     |     देवघर में ‘गैस’ का संकट! होटलों और ढाबों से गायब हुए कमर्शियल सिलेंडर; बाबा नगरी में सप्लाई ठप होने से संचालक परेशान, बढ़ सकते हैं दाम     |     Bokaro News: बोकारो में दो गुटों में हिंसक झड़प, कार में लगाई आग; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, स्थिति पर कड़ी नजर     |     CBSE स्कूलों में अब गूंजेगी मातृभाषा! जनजातीय भाषाओं को कोर्स में शामिल करने की बड़ी तैयारी; जानें बच्चों को कैसे होगा फायदा     |     हवाई सफर पर ‘महंगाई’ की मार! रांची से दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु जाना हुआ 35% महंगा; टिकट बुक करने से पहले चेक करें नया किराया     |     IIT-ISM के छात्रों का सिनेमाई धमाका! रिलीज हुई फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’; धनबाद के कलाकारों ने पर्दे पर उतारा सामाजिक सरोकार, जानें कैसी है फिल्म?     |     Chhattisgarh Consumer Forum Decision: छत्तीसगढ़ उपभोक्ता आयोग का सख्त रुख, IOCL को देना होगा हर्जाना; गैस रिसाव मामले में कंपनियों की दलीलें फेल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें