कवर्धा के रणवीरपुर में ‘महतारी वंदन’ का उत्सव! महिला दिवस पर हजारों माताओं-बहनों का सम्मान, खिले चेहरे

कवर्धा: विश्व महिला दिवस के अवसर पर कबीरधाम में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में महिला शक्ति के सम्मान का विशेष आयोजन किया गया. पंडरिया विधायक भावना बोहरा के गृह ग्राम रणवीरपुर में ‘महतारी वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं, भाजपा की महिला पदाधिकारी और ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं.

बीजेपी विधायक भावना बोहरा के गृह ग्राम में कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम कि प्रस्तुतियों के साथ हुई, जहां महिलाओं ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी. इस दौरान महिला समूहों और आंगनबाड़ी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह और सहभागिता ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बेटों को अच्छे संस्कार देना बहुत जरूरी है, क्योंकि परिवार से मिले संस्कार ही व्यक्ति के भविष्य की दिशा तय करते हैं, बेटा जब सड़क पर निकले और जब महिलाएं बेटियां उन्हें अकेली मिले तो उनके अंदर सुरक्षा और सम्मान देने की भावना बनी रहे.

चुनौतियों से नहीं घबराएं

विधायक भावना बोहरा ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर पहुंची हैं, उसके पीछे परिवार से मिले संस्कार और निरंतर संघर्ष की अहम भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों और संघर्षों का डटकर सामना करने से ही सफलता प्राप्त होती है.

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए, जहां महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में अन्नप्राशन संस्कार का भी आयोजन किया गया, जिसमें छोटे बच्चों को अन्न ग्रहण कराया गया.कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जिसके माध्यम से महिलाओं ने वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुना. कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     UCC पर सुप्रीम कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—”अब समय आ गया है, देश में लागू हो समान नागरिक संहिता”; बदल जाएगा कानून     |     Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- ‘निडर’ हैं मेरे भाई; संसद में सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार भिड़ंत     |     Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सदन की कार्यवाही स्थगित     |     नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी     |     Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वाद; 2 साल पहले खेत में की थी धान की रोपाई     |     Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में मची अफरातफरी     |     UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना ‘खतौनी’ में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफियाओं पर सबसे बड़ा प्रहार     |     भागलपुर में भी बनेगा ‘मरीन ड्राइव’! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार होगा शानदार प्रोजेक्ट     |     Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया ‘SIR’ का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोटर लिस्ट से नाम मिटाने का आरोप     |     अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थी ‘सजा-ए-मौत’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें