सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दहेज की मांग से परेशान होकर युवती ने शादी से ही इनकार कर दिया. दरअसल, यहां सगाई समारोह के दौरान लड़के वालों की तरफ से दहेज की अतिरिक्त मांग की जा रही थी. इससे परेशान होकर वधू ने साहस दिखाते हुए शादी से इनकार कर दिया. युवती ने कहा कि वो दहेज लोभियों के घर शादी नहीं करेगी. पूरे मामले में कोतवाली राबर्ट्सगंज में लिखित शिकायत दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है. आरोप है कि सगाई समारोह के दौरान वर पक्ष ने कार्यक्रम रुकवाकर अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग कर दी. इससे पहले भी गहने बनवाने के नाम पर चार लाख रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया. वधू पक्ष का कहना है कि जब तत्काल रुपये देने में असमर्थता जताई गई तो वर पक्ष के लोगों ने अभद्रता की और विवाद की स्थिति बन गई. दहेज की इस मांग से आहत युवती ने साफ शब्दों में ऐसे परिवार में शादी करने से इनकार कर दिया. पूरे मामले में कोतवाली राबर्ट्सगंज में लिखित शिकायत दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, राबर्ट्सगंज कस्बे के विकास नगर निवासी गोपाल मौर्य के पुत्र विनय मौर्य की शादी राबर्ट्सगंज की रहने वाली एक युवती से तय हुई थी. आरोप है कि शादी की बातचीत के दौरान गहने बनवाने के नाम पर लड़की पक्ष से चार लाख रुपये नगद लिए गए थे और उसी के अनुसार छह मार्च को सगाई की तारीख तय की गई थी. तय कार्यक्रम के अनुसार राबर्ट्सगंज स्थित एक पैलेस में सगाई समारोह का आयोजन किया गया था, जहां मेहमानों की मौजूदगी में कार्यक्रम चल रहा था.

युवती ने थाने में दर्ज कराया केस

आरोप है कि इसी दौरान वर पक्ष की मां, बहन और लड़के ने लड़की के पिता को अलग कमरे में बुलाकर सगाई आगे बढ़ाने से पहले तत्काल दो लाख रुपये और देने की मांग कर दी. लड़की पक्ष की ओर से तत्काल रुपये देने में असमर्थता जताई गई और बाद में देने की बात कही. लेकिन इस पर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए और अभद्रता करने लगे. इसी घटनाक्रम के बीच युवती ने दहेज की मांग से आहत होकर मौके पर ही रिश्ते से इनकार कर दिया और स्पष्ट कर दिया कि वह ऐसे दहेज लोभियों के घर शादी नहीं करेगी.

मामले में लड़की पक्ष की ओर से कोतवाली राबर्ट्सगंज में लिखित तहरीर दी गई है. वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई जा रही है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Punjab Weather: मार्च के पहले हफ्ते में ही क्यों छूट रहे पसीने? मौसम विभाग ने बताया भीषण गर्मी का ये डराने वाला कारण     |     Ludhiana Crime: लुधियाना में मां-बेटी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, आरोपी युवक भी बुरी तरह झुलसा, इलाके में दहशत     |     Nancy Grewal Murder Case: नैंसी की बहन का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा, बोलीं- ‘दोस्त ने 15 दिन पहले ही दी थी चेतावनी’     |     बादशाह के खिलाफ FIR: ‘Tateeree’ गाने में अश्लीलता का आरोप, यूट्यूब ने हटाया वीडियो, महिला आयोग ने भी किया तलब     |     अमृतसर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर रोक, आदेश जारी     |     फर्जी हेल्थ ऑफिसर को बना दिया DDO! स्वास्थ्य विभाग में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, सरकार तक पहुंची शिकायत     |     धनबाद रेलवे में CBI का बड़ा धमाका! 50 हजार की रिश्वत लेते सीनियर इंजीनियर गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड़कंप     |     खूंटी के कमांता डैम में सनसनी: 24 घंटे बाद मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप- ‘ये हादसा नहीं, हत्या है’     |     Women’s Day 2026: सुरक्षा के बड़े-बड़े वादे, लेकिन देवघर के ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ की हालत बदहाल, कैसे सुरक्षित होंगी महिलाएं?     |     दुमका न्यूज़: जापानी इंजीनियर्स ने तैयार किया अत्याधुनिक तारामंडल, जल्द दुमका वासियों को मिलेगी बड़ी सौगात     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें