राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें पूरा फैसला

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है. सीबीआई कोर्ट के फैसले को आंशिक रूप से संशोधित करते हुए, हाईकोर्ट ने राम रहीम को संदेह का लाभ दिया. हालांकि, मामले के अन्य तीन दोषी कुलदीप, निर्मल और किशन लाल की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी गई है. यह फैसला आरोपियों की अपीलों के बाद आया है.

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी कर दिया है. पंचकूला सीबीआई अदालत के फैसले को आंशिक रूप से संशोधित करते हुए, हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में गुरमीत राम रहीम को संदेह का लाभ दिया है.

मामले के अन्य तीन दोषी कुलदीप, निर्मल और किशन लाल की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी गई है. हाईकोर्ट ने ये फैसला आरोपियों द्वारा सीबीआई की विशेष अदालत के निर्णय के खिलाफ दायर अपीलों पर सुनवाई के बाद सुनाया है.

अदालत ने मामले से जुड़े साक्ष्यों और दलीलों पर विस्तृत विचार करते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ आरोपों को पर्याप्त रूप से साबित ना होने के आधार पर संदेह का लाभ देते हुए बरी करने का आदेश दिया.

जेल में ही रहेगा राम रहीम

राम रहीम को साल 2002 में सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्याकांड मामले में साल 2019 में विशेष सीबीआई कोर्ट ने उम्रकैद सुनाई थी. करीब 7 सालों बाद अब इसी मामले में पंजाब एंड हाई कोर्ट ने आज डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को बड़ी राहत मिली है. हालांकि, अन्य मामले होने के कारण राम रहीम को अभी जेल में ही रहना होगा.

फैसले के खिलाफ गया था हाईकोर्ट

इस मामले में गुरमीत राम रहीम ने 2019 के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी, जिसमें कोर्ट ने आज उसे बरी कर दिया है. गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं. इस समय वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. हालांकि समय- समय पर वह पैरोल पर बाहर आता रहता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बलौदाबाजार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! प्लेसमेंट कैंप में 180 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई     |     नैला रेलवे स्टेशन पर भारी बवाल! विधायकों और व्यापारियों ने पटरी पर उतर किया चक्काजाम, जानें किस आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी     |     फोन पर ‘गंदी बात’ और सरेआम पिटाई! पति-ससुर को पीटने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, अब पहुंचा सलाखों के पीछे     |     CG Politics: नए किरदार में नजर आएंगे जय-वीरू? टीएस सिंहदेव बोले- हर बार एक ही फिल्म बने यह जरूरी नहीं     |     राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र ‘पंडो जनजाति’ की जमीन पर कब्जा! न्याय की गुहार के बाद एक्शन में प्रशासन, दोषियों पर गिरेगी गाज     |     कलेक्टर का ‘सिंघम’ अवतार छोड़ दिखा सेवा भाव! बलौदाबाजार में जल संरक्षण के लिए खुद किया श्रमदान     |     दुर्ग में अफीम की खेती का भंडाफोड़! आरोपी BJP नेता सस्पेंड, भूपेश बघेल बोले- ‘विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा’     |     छत्तीसगढ़ विधानसभा में अफीम पर मचेगा घमासान! लाल हुए भूपेश बघेल, BJP का तंज- ‘पिटे हुए मोहरे हैं पूर्व CM’     |     कचरा बीनने वाली महिलाओं की अद्भुत कहानी! शहर साफ करते-करते किसी ने किया BA तो कोई बनी आत्मनिर्भर     |     धान खरीदी केंद्रों पर हाथियों का खौफ: अब तक नहीं हुआ धान का उठाव, आक्रोशित कर्मचारियों ने खोला मोर्चा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें