Delhi Shakarpur Double Murder Case: दिल्ली में मां ने दो मासूम बेटियों को उतारा मौत के घाट, फिर की सुसाइड की कोशिश; रोंगटे खड़े कर देगी वजह

तारीख थी 5 मार्च 2026 की. दक्षिण दिल्ली का पॉश इलाका मालवीय नगर… ये इलाका गुरुवार शाम उस वक्त दहल गया, जब एक घर के भीतर से दो सगी बहनों की लाशें बरामद हुईं. शुरुआती जांच में जो कहानी निकलकर सामने आ रही है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है. पुलिस को शक है कि एक मां ने ही अपनी 33 और 28 वर्षीय बेटियों की बेरहमी से हत्या की और उसके बाद खुद की जान लेने की कोशिश की. हालांकि, अभी मां के बयान लिए जाने बाकी हैं. मगर जिस हालत में दोनों बेटियों के शव कमरे से मिले, उससे यही माना जा रहा है कि मां ने ही दोनों की हत्या की होगी.

घटना का खुलासा गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे हुआ. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि परिवार काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रहा है और बार-बार दस्तक देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है. जब दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो घर अंदर से पूरी तरह लॉक था. पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए.

अलग-अलग कमरों में मिलीं लाशें

घर के अंदर दो अलग-अलग कमरों में दोनों बहनों के शव पड़े थे. क्राइम सीन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बेटी के चेहरे पर तकिया रखा हुआ था (दम घोंटकर हत्या का अंदेशा). जबकि, दूसरी बेटी के गले में फंदा लगा हुआ था. वहीं, दूसरे कमरे में दोनों लड़कियों की मां अचेत अवस्था में पड़ी मिली. पुलिस ने बिना देरी किए महिला को एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

जांच का सबसे बड़ा सवाल- आखिर क्यों?

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती साक्ष्य इस ओर इशारा कर रहे हैं कि मां ने पहले अपनी दोनों बेटियों की हत्या की और फिर आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि इसकी पुष्टि अभी हुई नहीं है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि एक मां ने अपनी जवान बेटियों को मौत के घाट क्यों उतारा?

सूत्रों और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस कई एंगल से मामले को देख रही है. क्या परिवार किसी गहरे मानसिक संकट से गुजर रहा था? क्या घर के भीतर लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था? अक्सर ऐसी घटनाओं के पीछे भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना भी एक बड़ा कारण होती है.

फॉरेंसिक जांच पर टिकी नजरें

घटनास्थल पर क्राइम टीम और एफएसएल (FSL) की टीमों ने घंटों तक साक्ष्य जुटाए. पुलिस अधिकारी ने बताया- सटीक घटनाक्रम और हत्या की वजह का पता तभी चलेगा जब मां होश में आएगी और अपना बयान दर्ज कराएगी. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत के समय और तरीके की पुष्टि हो सके. इधर, दक्षिण दिल्ली में हुई इस घटना ने स्थानीय निवासियों को सदमे में डाल दिया है. पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है ताकि इस दोहरे हत्याकांड और खुदकुशी की कोशिश के पीछे के ट्रिगर को समझा जा सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का ‘मास्टरप्लान’: 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’     |     Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा     |     झारखंड में भी ‘शीश महल’ पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की राह पर हैं CM?     |     उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना     |     दिल्ली में ‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक उड़ा रही सरकार     |     Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इलाके में तनाव     |     UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई     |     महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ     |     Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ स्वाहा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें