Maihar Ropeway News: मैहर में 10 दिन बंद रहेगा रोपवे, चैत्र नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस कार्य शुरू; देखें पूरी लिस्ट

मैहर : मध्य प्रदेश के मां शारदा मंदिर मैहर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है. चैत्र नवरात्रि से पहले मंदिर तक पहुंचने वाला रोपवे (उड़नखटोला) 10 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक रोपवे का संचालन पूरी तरह से स्थगित रहेगा.

इस वजह से बंद रहेगा मैहर में रोपवे

हर वर्ष चैत्र नवरात्रि के दौरान मैहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में रोपवे पर भी काफी दबाव रहता है. इसी को ध्यान में रखते हुए रोपवे का आवश्यक मेंटेनेंस और तकनीकी निरीक्षण कराया जाएगा, जिससे नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुचारु सेवा मिल सके.

सुरक्षा के मद्देनजर किया जाएगा मेंटेनेंस

मामले को लेकर मैहर एसडीएम दिव्या पटेल ने बताया, ” श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. इसी कारण रोपवे के सभी तकनीकी उपकरणों, केबल, ट्रॉली और अन्य व्यवस्थाओं की गहन जांच और मरम्मत का कार्य कराया जाएगा. यह कार्य लगभग 10 दिनों तक चलेगा.” प्रशासन का कहना है कि नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालु मैहर पहुंचते हैं, इसलिए रोपवे का पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह मेंटेनेंस कार्य पहले से तय किया गया है.

NDRF की टीम करेंगी अंतिम निरीक्षण

मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद रोपवे की सुरक्षा की अंतिम जांच राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम द्वारा की जाएगी. एनडीआरएफ के विशेषज्ञ रोपवे के संचालन, सुरक्षा मानकों और आपातकालीन व्यवस्थाओं का परीक्षण करेंगे. यदि सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई जाती हैं, तो 15 मार्च 2026 से रोपवे का संचालन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा और श्रद्धालु पहले की तरह उड़नखटोले के माध्यम से माता के दरबार तक पहुंच सकेंगे.

सीढ़ियों के रास्ते से ही पहुंचना होगा मंदिर

रोपवे बंद रहने के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए पारंपरिक सीढ़ियों वाले मार्ग का ही सहारा लेना होगा. त्रिकूट पर्वत पर स्थित मां शारदा मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को करीब 1000 से अधिक सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. हालांकि, मंदिर प्रबंधन द्वारा सीढ़ियों के मार्ग पर पेयजल, विश्राम स्थल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

श्रद्धालुओं से यात्रा की योजना बदलने की अपील

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस जानकारी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं. विशेष रूप से जो श्रद्धालु रोपवे से दर्शन करने की योजना बना रहे थे, वे इन 10 दिनों में सीढ़ियों वाले मार्ग का उपयोग करें प्रबंधन ने यह भी कहा है कि यह अस्थायी व्यवस्था केवल सुरक्षा और बेहतर संचालन के उद्देश्य से की जा रही है, जिससे चैत्र नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से ‘रायसीना डायलॉग’ का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग्गज; जानें क्या है इस बार की थीम ‘संस्कार’     |     Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विरोधी कानून, जानें क्या हैं सजा के कड़े प्रावधान     |     दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक नहीं होगी तेल-गैस की किल्लत     |     Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- “विश्व गुरु के दावों का क्या हुआ?”     |     अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने… होली पर क्यों ‘स्त्री’ का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके पीछे की मान्यता     |     Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- “इतने बड़े संकट पर सरकार खामोश क्यों?”     |     संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहेंगे फिर भी सदन में मौजूद रहने का है अधिकार     |     रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?     |     शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा… बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन     |     दिल्ली में ‘लद्दाख’ की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें