होली के जिद्दी रंगों ने बिगाड़ दी बालों की रंगत? किचन में मौजूद इन चीजों से बाल बनेंगे पहले जैसे सॉफ्ट और शाइनी

4 मार्च को देशभर में होली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस रंगों के त्योहार में लोग एक दूसरे को जमकर गुलाल लगाते हैं. पूरे चेहरे को रंगीन कर देते हैं. बालों तक में रंग घुस जाता है. होली खेलते हुए तो ये खूब मजा आ रहा होता है. लेकिन बाद में यही मजा सजा बन जाता है. होली का रंग बालों की पूरी हालत बिगाड़ देता है. स्कैल्प में रंग का फंसने से स्कैल्प ड्राई होने लगता है, जिससे हेयर फॉल, डैंड्रफ जैसी समस्याएं होती है. इसके अलावा बाल काफी ज्यादा रूखे और बेजान भी हो जाते हैं. ऐसे बालों को सिर्फ शैम्पू और कंडीशनर की जरूरत नहीं होती है. बल्कि इन्हें चाहिए अंदर से पोषण.

अगर आपके बाल भी इस होली पर रंग-गुलाल की वजह से झाडू जैसे हो गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ नेचुरल चीजें इन्हें फिर से सिल्की और स्मूद बना सकती हैं. जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से आप अपने डैमेज, झाडू जैसे बालों को फिर से सिल्की और शाइनी बना सकती हैं.

दही और नारियल तेल का हेयर मास्क

दही और नारियल तेल से बना हेयर मास्क बालों को फिर से हेल्दी बनाने में मदद करता है. दरअसल, दही में लैक्टिक एसि़ड पाया जाता है. जो बालों की गंदगी को रंग के केमिकल को हटाने में हेल्प करता है. वहीं नारियल तेल बालों को गहराई से मॉइस्चर देता है. हेयर मास्क बनाने के लिए 4 बडे चम्मच दही लें और उसमें 2 चम्मच कोकोनट आयल मिलाएं. अब दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें और स्कैल्प से लेकर लंबाई तक लगाएं. 30 मिनट के बाद माइल्ड शैम्पू से हेयर वॉश करें. एक ही बार में आपको फर्क दिखेगा और बाल सॉफ्ट चमकरदार बनेंगे.

एलोवेरा जेल और शहद

एलोवेरा भी बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ये स्कैल्प को ठंडक देता है और बालों को हेल्दी बनाता है. वहीं शहद बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करचा है. आपको 3 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाना है. इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएंय ये डैमेज बालों को रिपेयर करने में मदद करता है.

अंडा और जैतून तेल

अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है. वहीं बालों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. इससे बाल मजबूत बनते हैं. जैतून का तेल बालों को डैमेज को रिपेयर करने में हेल्प करता है. अगर आप अंडे और जैतून तेल का बना मास्क लगाती हैं तो बाल पहले से भी ज्यादा हेल्दी, शाइनी और सिल्की बनेंगे. इसके लिए 1 अंडा लें और फेंट लें. अब इसमें 1-2 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं. इस हेयर मास्क को पूरे बालों पर अच्छे से लगा लें. 20-30 मिनट ऐसे ही रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई     |     नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी     |     कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत, DGCA करेगी जांच     |     राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी     |     धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार     |     उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्ट और हाई-राइज पर बड़ा असर     |     झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब     |     गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड़े, 2 घंटे छाया रहा अंधेरा     |     कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही थी तैयारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें