Ajit Pawar Death Case: अजित पवार मौत मामला: हादसा या बड़ी साजिश? CID जांच में अब तक हुए ये बड़े खुलासे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार की विमान हादसे में मौत को लेकर चल रही जांच पर सीआईडी ने बड़ा बयान दिया है. अपर पुलिस महानिदेशक (CID) सुनील रामानंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह दुर्घटना थी या घातपात (साजिश), इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है. उन्होंने साफ कहा है, अगर जांच में हत्या, लापरवाहीपूर्ण कृत्य (Rash Act) या किसी प्रकार का आपराधिक कृत्य सामने आता है तो CID विधिवत एफआईआर दर्ज कर अभियोजन चलाएगी.

सुनील रामानंद ने बताया कि इस मामले में कई एजेंसियां जांच में शामिल हैं. विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. AAIB की रिपोर्ट मिलने के बाद उसे सीआईडी की जांच में शामिल कर अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा और जरूरत पड़ने पर मामला दर्ज किया जाएगा.

इस वजह से डेटा हार्वेस्टिंग में समय लग रहा

उन्होंने कहा कि मल्टीपल एजेंसियों की भागीदारी के कारण डेटा हार्वेस्टिंग और तकनीकी विश्लेषण में समय लग रहा है. हालांकि, जांच बहुत तेजी से जारी है. हालांकि, अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. CID अधिकारी के अनुसार, कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, जिनमें विमान का ब्लैक बॉक्स भी शामिल है. इन सभी तकनीकी पहलुओं का गहन विश्लेषण किया जा रहा है.

जांच निष्पक्ष और व्यापक तरीके से की जा रही

उन्होंने कहा कि अब तक जो साक्ष्य सामने आए हैं, उनके आधार पर तत्काल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता. आगे की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी. सीआईडी ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष और व्यापक तरीके से की जा रही है तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रोहित पवार ने लगाए क्या-क्या आरोप?

इस मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने आपराधिक जांच की मांग को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि दुर्घटना के 25 दिन बाद भी आपराधिक पहलू की जांच नहीं की जा रही है. पुलिस एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल कर रही है. रोहित ने दावा किया कि एरो नामक कंपनी के एक अधिकारी ने उड़ान से पहले मौसम अनुकूल होने की जानकारी दी थी. जिस समूह में यह चर्चा हुई, उस समूह के अधिकारियों पर भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- जिनकी अपील मंजूर, वो दे सकेंगे वोट; बंगाल सरकार को बड़ी राहत     |     Drug Free Punjab: पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए आगे आए युवा शक्ति, डॉ. कृष्ण गोपाल ने दिलाया बड़ा संकल्प     |     Punjab Heatwave: भीषण गर्मी के बीच पंजाब सरकार ने जारी की एडवायजरी, लू से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिए ये जरूरी निर्देश     |     Jalandhar News: जालंधर के पॉश इलाके में मॉल के बाहर लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |     LPG Gas Cylinder: 35 दिनों से गैस सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग ठप, रसोई का बजट बिगड़ा और जनता परेशान     |     जालंधर में दर्दनाक हादसा: गोराया नेशनल हाईवे पर ट्रक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, LPU से घर जा रहा युवक अस्पताल में भर्ती     |     पुलिस का बड़ा एक्शन: किराने की दुकान में चल रहा था काला खेल, छापेमारी में हुआ सनसनीखेज खुलासा; आरोपी गिरफ्तार     |     लुधियाना विक्रमजीत मामला: सास की अग्रिम जमानत याचिका नामंजूर, कोर्ट की सख्त टिप्पणी- जांच में सहयोग जरूरी     |     सोने-चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार! आज 16 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई तक महंगे हुए जेवर, खरीदने से पहले चेक करें अपने शहर का ताजा भाव     |     सांसद अमृतपाल सिंह की मुश्किलें बढ़ीं! पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, जानें याचिका में किन दलीलों का किया जिक्र     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें