Kaithal News: कैथल में कॉलेज गई दो छात्राओं का अपहरण! घर नहीं लौटने पर परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी हरियाणा By Nayan Datt On Feb 22, 2026 कलायत : कालेज की दो छात्राओं के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने धारा 340 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वजन के अनुसार दोनों छात्राएं 19 फरवरी को घर से कालेज के लिए निकली थीं। यह भी पढ़ें NGT Strict Orders: एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: 217 क्रशरों की… Feb 22, 2026 बड़ी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए बंद हुए ब्रिटेन के… Feb 22, 2026 स्वजन का कहना है कि अंतिम बार जिस मोबाइल नंबर से छात्राओं का संपर्क हुआ था वह नंबर और कुछ अन्य संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। साथ ही घटना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी जांच एजेंसियों के साथ साझा की गई हैं। इसके बावजूद छात्राओं का कोई पता नहीं चल सका है। छात्राओं का सुराग न मिलने पर स्वजन ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक और महिला आयोग से बेटियों को सकुशल घर पहुंचाने की गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि ठोस कार्रवाई के लिए वे कई बार थाने के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई गई। Share