UP Assembly News: “माता प्रसाद पांडेय को शिवपाल यादव का श्राप न लग जाए”, विधानसभा में CM योगी का बड़ा तंज उत्तरप्रदेश By Nayan Datt On Feb 20, 2026 यूपी विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर चुटकी ली. सीएम ने कहा, माता प्रसाद बहुत बुजुर्ग नेता हैं. मैं चाहता हूं कि वो स्वस्थ रहें. उनको शिवपाल यादव का श्राप ना लगे. इस तंज को माता प्रसाद के उस हमले के पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है जिसमें नेता प्रतिपक्ष ने बटुकों के मामले को लेकर महापाप और श्राप का जिक्र किया था. यह भी पढ़ें Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक… Feb 20, 2026 Mani Meraj: जेल से बाहर आएंगे मशहूर यूट्यूबर मनी मिराज,… Feb 20, 2026 सीएम योगी ने बजट को लेकर कहा कि 31 मार्च को नया बजट आने के बाद सभी विभागों की कार्य योजना तैयार कर रहे हैं. सभी विभाग अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे. शिवपाल यादव की संगत में नेता प्रतिपक्ष ने आंकड़ों में हेर-फेर किया. 2016-2017 में राजकोषीय घाटा 4 फीसदी से ज्यादा था. आज 2 प्रतिशत से कुछ ज्यादा है. सीएम ने सदन में कहा, कर्ज को कम करके 23 % पर ले जाएंगे जो कि अभी 27% है. Share