झीरम घाटी पर विजय शर्मा: “शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि”, डिप्टी सीएम के बयान के क्या हैं मायने?

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा गुरुवार को एक दिवसीय कवर्धा विधानसभा के दौर पर रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि झीरम में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को उनकी सरकार सच्ची श्रद्धांजलि दे रही है.

“बस्तर में बचे हुए नक्सलियों का सफाया जल्द”

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि देश का 80 प्रतिशत नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में था. बड़ी संख्या में जवान जंगलों की खाक छानते थे. लेकिन अब 6 हजार नक्सलियों में से सिर्फ 300 नक्सली ही बचे है, वो भी जल्द समाप्त होंगे. विजय शर्मा ने कहा कि सही मायनों में कांग्रेस के नेताओं की शहदात का बदला भारतीय जनता पार्टी ने नक्सलियों को मिटाकर किया है.

मैं एक बार जब वहां से गुजर रहा था तब मैंने वहां रुक कर प्रणाम किया और मन में सोचा हूं जिस दिन छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त होगा मैं वहां जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दूंगा- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम

छत्तीसगढ़ का बजट

23 फरवरी से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बजट सत्र को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार के बजट में सब कुछ खास है. इस बार एक महीने का बजटसत्र चल रहा है. बजट भी पेश होगा और बहुत सारे जरूरी विधयेक भी पेश किए जाएंगे.

कवर्धा को करोड़ों की सौगात

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा दौरे के दौरान ग्राम बम्हनी में 20 लाख की लागत से बनने वाले लोधी सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया. इस दौरान गांव के सरपंच समेत लगभग 100 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया.

कार्यक्रम के बाद डिप्टी विजय शर्मा ग्राम बैहरसरी पहुंचे और वहां 12.63 करोड़ की लागत से 3 नई सड़कों का भूमिपूजन किया. इस सड़क के बनने से तीन अलग-अलग गांव बैहरसरी से मुख्य मार्ग तक 8.80 किलोमीटर, मदनपुर से बटूराकछारों 1.40 किलोमीटर और खडौदा से मदनपुर तक 3.40 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण होगा. जिससे गांव के लोगों का आवागमन सुगम होगा और गांव के विकास को मजबूती मिलेगी.

डिप्टी सीएम ने बैहरसरी में समुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की. वहीं कवर्धा पहुंच कर विजय शर्मा ने शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया, इस दौरान जनप्रतिनिधि, चन्द्रवंशी समाज पदाधिकारी समाज के लोग, भाजपा कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

“कवर्धा बनेगी भव्य सिटी”

विजय शर्मा ने कहा कि जनता ने उन्हें जिस उम्मीद के साथ चुना है उन उम्मीदों पर खरा उतरने का वे प्रयास कर रहे हैं. शर्मा ने कहा कि जिले में लगातार विकास हो रहा है. शहरी क्षेत्र में चौक-चौराहे, सौंदर्यीकरण, चौपाटी, सड़क निर्माण, मेडिकल कॉलेज, नालंदा परिसर समेत तमाम विकासकार्य हो रहे हैं, कुछ काम जारी है. आने वाले समय में और विकास किया जाएगा. आने वाले समय में कवर्धा एक भव्य सिटी बनेगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार ‘नमो भारत’     |     Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस की जांच पर उठाए गंभीर सवाल     |     सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारियों की भर्ती का रास्ता साफ     |     बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनवाई से इनकार     |     Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने किया हंगामा     |     भगवान को लिखा ‘जॉब लेटर’: छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा ऑफर!     |     चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पीछे की वजह     |     Bihar Assembly News: ‘ब्राह्मण’ शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- “मैं भूमिहार ब्राह्मण हूं, मेरी रैगिंग हुई”     |     Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इलाज का दिलाया भरोसा     |     AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें