Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच

पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी इलाके में हुई एक शादी इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है. वायरल वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश करता दिख रहा है. इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि शादी में करोड़ों रुपये उड़ाए गए हैं, लेकिन अब इस रॉयल दिखने वाली वेडिंग की असली सच्चाई आखिरकार सामने आ ही गई. क्या है इसकी सच्चाई चलिए जानते हैं…

वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि दूल्हे ने शादी में करीब 8 करोड़ रुपये लुटा दिए हैं. कई लोगों ने इसे शाही अंदाज तक बता डाला, तो कईयों ने इसे फिजूलखर्ची और दिखावा करार दिया. विवाद बढ़ता देख शादी में मौजूद डीजे ऑपरेटर और दूल्हे के परिवार ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है.

डीजे ऑपरेटर और जांच में हुआ खुलासा

यह शादी 14 फरवरी को हुई थी. दूल्हा मूल रूप से पंजाब का है और ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का कारोबार करता है. वो पंजाब में ही शादी करना चाहता था. इसलिए यहां गांव आया था. डीजे ऑपरेटर के मुताबिक, शादी में करोड़ों नहीं बल्कि लगभग 3 लाख रुपये ही उड़ाए गए थे. असल में उड़ाए गए ज्यादातर नोट 10 और 20 रुपये के थे. 10 रुपये के बंडल बड़ी संख्या में होने के कारण वीडियो में रकम बहुत ज्यादा लग रही थी.

परिवार ने दी सफाई

हालांकि, दूल्हे का परिवार कैमरे पर आने से बच रहा है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि 8 करोड़ रुपये उड़ाने का दावा पूरी तरह झूठा है. उन्होंने बताया कि यह केवल खुशी जाहिर करने का एक तरीका था और दुल्हन के स्वागत में 3 से 4 लाख रुपये के छोटे नोट (10-20 रुपये) ही इस्तेमाल किए गए थे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला     |     बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्रशासन     |     रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लिपस्टिक के निशान     |     वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज     |     दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया ‘कांदा एक्सप्रेस’, NAFED और NCCF स्टोर्स पर आधी कीमत में मिलेगा बफर स्टॉक     |     इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शहबाज ने दिए जांच के आदेश     |     दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नियम और इतिहास पर नजर     |     क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनावी विश्लेषण     |     गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार     |     जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन अल्फा का सोशल मीडिया दबाव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें