Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात्रता और कैसे उठाएं लाभ

सिरसा:  हरियाणा सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में बेटियों के विवाह को लेकर परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक दबाव को कम करना है। इस योजना का लाभ उन गरीब पात्र परिवारों को मिल रहा है जो अपनी बेटी के विवाह के दौरान खर्च उठाने में असमर्थ थे ऐसे पात्र लोगों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहां की उन्हें बहुत सहायता मिली है।

 जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत वे परिवार पात्र माने गए हैं जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। योजना के तहत अब तक जिला के 2887 लाभपात्रों के खाते में 18 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खाते में भेजी जा चुकी है।योजना के अनुसार कन्या के विवाह के बाद छह माह के भीतर आधिकारिक पोर्टल  www.shaadi.edisha.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने पर ही लाभ राशि सीधे लाभार्थी को प्रदान की जाती है।

सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अनुसूचित जाति / विमुक्त जाति वर्ग के लाभार्थियों को 71,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। वहीं सभी वर्गों की विधवा, बेसहारा महिला या अनाथ बेटियों को 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को 41,000 रुपये की राशि दी जाती है। दिव्यांगजनों के लिए भी इस योजना में विशेष प्रावधान किए गए हैं। यदि विवाह करने वाले दंपती दोनों दिव्यांग हों तो उन्हें 51,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जबकि दंपती में से केवल एक के दिव्यांग होने की स्थिति में 41,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा महिला खिलाड़ी (26 ओलंपिक, 16 गैर ओलंपिक और 22 टूर्नामेंट/चैंपियनशिप में से किसी एक में भाग लिया हो) को भी 41,000 रुपये की सहायता दी जाती है।

वही इस योजना का लाभ ले चुके लाभपात्रों ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की शादी में सरकार की ओर से काफी सहायता मिली है। उन्हें 71 हजार रुपए मिले हैं जिससे उनकी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से हो गई। हम सरकार का आभार जताते हैं और इस तरह की योजना चलाने से गरीब परिवारों को बहुत सहायता मिलती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी मंजूरी     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रेट ऐप्स का इस्तेमाल     |     हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: ‘पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं तो कराएं FIR दर्ज’     |     दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्रैवलर्स की बढ़ीं मुश्किलें     |     तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: ‘अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम’; 11 मामलों में FDA के आदेश पर रोक     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने खींचकर बचाई जान     |     ‘दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?’; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक की मांग     |     ‘अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा’; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत नफरत     |     लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, STF जांच में जुटी     |     गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें