Haryana News: हरियाणा की इस गौशाला में रूह कंपा देने वाला मंजर, गोवंश के शवों को नोच रहे जंगली जानवर

यमुनानगर: यमुनानगर के बनियावाला गांव की इस गौशाला की तस्वीरें चौंकाने वाली हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां गोवंश के चारे, दवाई और साफ-सफाई का समुचित इंतजाम नहीं है। कई गायें और बछड़े बीमार हालत में पड़े हैं, जिनकी समय पर देखभाल नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। सबसे गंभीर आरोप यह है कि मरने के बाद गोवंश के शवों को नियमों के तहत दफनाने या उचित निस्तारण करने के बजाय नदी में फेंक दिया जाता है। इससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है और आसपास के इलाकों में दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी किनारे पड़े शवों को कुत्ते और जंगली जानवर नोचते नजर आते हैं, जो बेहद दर्दनाक और शर्मनाक दृश्य है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गौशाला में ही ऐसी लापरवाही होगी तो फिर गोवंश की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। गौशाला के साथ लगते आश्रम के कर्मचारियों ने बताया कि गौशाला की देखरेख का जिम आश्रम के पुजारी के पास है फिलहाल वह बाहर गया हुआ है। उन्होंने बताया कि हमारी तरफ से पूरी कोशिश रहती है कि गोवंश का पूरा ख्याल रखा जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बिलासपुर में खौफनाक हादसा! घर में रखे फ्रिज में हुआ जोरदार धमाका, जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला; मंजर देख दहल गए लोग     |     Saharanpur News: सहारनपुर में आंधी-तूफान का तांडव, भरभराकर गिरा टिनशेड; मलबे में दबने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल     |     Noida Elevated Road Traffic: नोएडा एलिवेटेड रोड बना ‘जाम का जंजाल’, सेक्टर-18 से 62 तक गाड़ियों की कतार; वर्क शेड्यूल बिगड़ने से लोग परेशान     |     Crime News: फर्जी पुलिस बनकर युवक को डराना पड़ा भारी, दोस्त की आत्महत्या से मचा हड़कंप; प्रेमी संग भागी थी आरोपी की बहन     |     Greater Noida Cyber Fraud: गैस कनेक्शन कटने के नाम पर 21 लाख की ठगी, ग्रेटर नोएडा की महिला बनी शिकार; जानें ठगों का नया पैंतरा     |     Iran-Israel War Status: ईरान से वतन लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती, हमलों के बीच मची चीख-पुकार; ‘मौत को करीब से देखा’     |     Jaisalmer Train Accident: जैसलमेर में भीषण रेल हादसा, 6 ऊंटों की ट्रेन से कटकर मौत; मरुस्थल के जहाज पर काल बनकर दौड़ी रेल     |     Cuttack Hospital Fire: कटक मेडिकल कॉलेज में भीषण अग्निकांड, 10 मरीजों ने तोड़ा दम; 23 मरीज थे भर्ती, शॉर्ट सर्किट से मची तबाही     |     Israel-Iran War: इजराइल के हमलों से ईरान में पर्यावरण संकट, जहरीली हो रही मिट्टी और पानी; ‘नस्लें बर्बाद’ करने का लगा गंभीर आरोप     |     Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? ‘भारत की परंपरा’ का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवाब; जानें संघ का पूरा रुख     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें