NCB Action: फरार नशा तस्करों की अब खैर नहीं, केंद्र सरकार ने एनसीबी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

रांची: झारखंड में नशीले पदार्थों के तस्करी से जुड़े केस में फरार चल रहे तस्करों पर एनसीबी निगरानी रखेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनसीबी, फरार तस्करों पर नजर के साथ-साथ उनकी गिरफ्तारी भी करेगी.

क्या है पूरा मामला

नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में वैसे अपराधी जो राज्य या देश छोड़कर भाग चुके हैं और अनुसंधान अभियोजन या केस के ट्रायल के दौरान में अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे हैं ऐसे लोगों पर अब एनसीबी निगरानी रखने का काम करेगी. मामलों में फरार चल रहे हैं तस्करों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जाएगी. गृह मंत्रालय के पत्र के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनसीबी ने कार्रवाई शुरू कर दी है इसके लिए एनसीबी मुख्यालय के डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार गुप्ता की ओर से झारखंड पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा गया है.

252 आरोपी है फरार

पत्र के अनुसार नशीले पदार्थ से जुड़े मामलों को लेकर 18 नवंबर 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. बैठक में यह बात सामने आई थी कि नशीले पदार्थ से जुड़े केस में 252 आरोपियों की सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास है. फरार आरोपियों की सूची एनसीबी की ओर से सीबीआई और केंद्रीय गृह मंत्रालय को उपलब्ध कराई जाएगी. इसके बाद एनसीबी आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाएगी. दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया था कि 2027 – 28 तक प्रत्येक फरार को ट्रायल में उपस्थिति करने के लिए एनसीबी एक्शन प्लान तैयार करे. इसी के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है.

झारखंड सीआईडी से मांगी रिपोर्ट

वहीं, दूसरी तरफ झारखंड में नशीले पदार्थ से जुड़े केस में कई आरोपी राज्य और देश छोड़कर फरार हैं. फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी और निगरानी को सुनिश्चित करने के लिए एनसीबी ने झारखंड सीआईडी को पत्र लिखकर पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है. एनसीबी ने पत्र में सीआईडी मुख्यालय को रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक फॉर्मेट भी भेजा है.

क्या क्या है फार्मेट में

एनसीबी द्वारा भेजे गए फॉर्मेट में आरोपी का नाम, दर्ज केस, आरोपी कहां का रहने वाला है, आरोपी के केस में चार्जशीट की स्थिति क्या है, केस गैर जमानती वारंट होने की स्थिति क्या है और आरोपी के अंतिम लोकेशन की जानकारी क्या है. झारखंड सीआईडी से इन सभी बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है.

सीआईडी ने लिखा जिलों के एसपी को पत्र

झारखंड CID ने फरार आरोपियों के बारे में राज्य के सभी जिलों के सुपरिटेंडेंट को एक लेटर लिखा है. CID के लेटर में कहा गया है कि ड्रग्स से जुड़े मामलों में शामिल उन भगोड़े आरोपियों की लिस्ट जल्द से जल्द दी जाए जो जांच, केस या ट्रायल के लिए पेश नहीं हो रहे हैं और जिनके देश से भागने का शक है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें