Canada School Shooting: कनाडा के सेकेंडरी स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर समेत 10 की मौत, 25 घायल

कनाडा के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, कनाडा के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग में 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 घायल हो गए. इसके अलावा एक घर के अंदर 2 और लाशें मिलीं, जिनके आपस में जुड़े होने का शक जताया जा रहा है. घायलों में 2 की हालत नाजुक बनी हुई है. मारे गए लोगों की पहचान का अभी खुलासा नहीं किया गया है. हालांकि मारे गए लोगों में हमलावर भी शामिल है.

कनाडाई पुलिस ने फायरिंग की घटना के बारे में स्थानीय समयानुसार मंगलवार को बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक हाई स्कूल में हुई शूटिंग में कई लोग मारे गए हैं. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क ने भी कैनेडियन प्रेस से घटना के बारे में पुष्टि करते हुए बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया के पीस इलाके में स्थित टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कुछ लोग मारे गए हैं, जिसे पुलिस ने एक्टिव शूटर वाली सिचुएशन कहा है, लेकिन यह नहीं बता सके कि इसमें कितने लोग शामिल थे या उन्हें कितनी चोटें आईं.

एक जगह 6 तो दूसरी जगह 2 मरे मिले

कहा जा रहा है कि स्कूल में हुई फायरिंग में संदिग्ध शूटर मारा गया है. रॉयल कनैडियन माउंटेड पुलिस (Royal Canadian Mounted Police, RCMP) ने बताया कि टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग की घटना में कई लोग मारे गए हैं, इस स्कूल में कक्षा 7 से 12 तक के छात्र पढ़ते हैं.

टम्बलर रिज में RCMP ने एक स्कूल में फायरिंग की घटना सामने आने के बाद मंगलवार दोपहर एक एक्टिव शूटर के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया. RCMP ने कन्फर्म किया कि जब अधिकारी मंगलवार दोपहर स्कूल में घुसे, तो उन्हें छह लोग मरे हुए मिले. दो और लोग दूसरी जगह पर मिले, जबकि एक और व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

पुलिस ने नहीं बताई मृतकों का पहचान

एक व्यक्ति, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह शूटर था, भी मरा हुआ पाया गया, जिसे ऐसा लग रहा है कि उसने खुद को चोट पहुंचाई है.

फायरिंग में गंभीर रूप से जख्मी 2 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए हॉस्पिटल भेजा गया है. फायरिंग में जख्मी 25 ऐसे लोग हैं जिनकी लोकल मेडिकल सेंटर में जांच की जा रही है और उन पर नजर रखी जा रही है और ये लोग खतरे से बाहर हैं.

RCMP सुपरिटेंडेंट केन फ्लॉयड, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कमांडर, ने कहा कि उन्होंने शूटर की पहचान कर ली है, लेकिन वे अभी उनकी पहचान नहीं बता रहे हैं. उन्होंने ये नहीं बताया कि फायरिंग की घटना के शिकार कितने पीड़ित बच्चे हैं और कितने बड़े लोग हैं. साथ ही फायरिंग के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार या हथियारों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी.

ग्रेड 9 के एक छात्र ने स्थानीय वेबसाइट ग्लोबल न्यूज को बताया कि उसे दूसरे बच्चों के साथ कक्षा में एक अलमारी के पीछे छिपना पड़ा क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि क्या हो रहा है. एक्टिव शूटर अलर्ट शाम 5:46 बजे पर हटा लिया गया. हालांकि शुरू में संदिग्ध हमलावर को भूरे बालों वाली ड्रेस पहनी एक महिला बताया गया था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पुडुचेरी में पीएम मोदी का ‘शक्ति प्रदर्शन’! फूलों की बारिश और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा शहर     |     नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी ‘जल्दबाजी’ क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे की पूरी कहानी     |     क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की ‘रहस्यमयी मुस्कान’ ने बढ़ा दी सियासी हलचल!     |     छोटी बहन का खौफनाक ‘डेथ प्लान’! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गोदा     |     Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव     |     Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी     |     AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— “जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के सिपाही”     |     नोएडा की सड़कों पर ‘मौत’ का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती     |     बंगाल चुनाव में ‘सुरक्षा’ पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने DGP को लगाई फटकार     |     नाई की दुकान में ‘मौत का प्लान’! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्ध     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें