Glowing Skin Tips: चेहरे पर आएगा कुदरती नूर! ये 5 चीजें अपनाएं, बिना मेकअप भी फोटो में दिखेंगी कमाल

त्वचा अगर नेचुरली चमकदार हो तो आपको एक्स्ट्रा एफर्ट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है.लड़का हो या फिर लड़की दाग-धब्बों रहित ग्लोइंग, रेडिएंट स्किन की ख्वाहिश हर किसी को होती है. इसके लिए लोग कई तरह की क्रीम से लेकर सीरम और न जाने कितने DIY हैक्स भी अपनाते हैं. वैसे भी आज के सोशल मीडिया के दौर में लोग बहुत ही जल्दी इंफ्लुएंस हो जाते हैं, जिसके चलते वो नए-नए नुस्खे और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को स्किन पर बिना सोचे-समझे अप्लाई कर लेते हैं, लेकिन कई बार इनका रिजल्ट बेहद खराब होता है. नेचुरली स्किन को ग्लोइंग बनाए रखना है तो जान लें कि कौन सी 5 चीजें आपको अपने डेली रूटीन में शामिल करनी चाहिए.

आपने कुछ लोगों को देखा होगा कि वो कोई मेकअप नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी उनका चेहरा चमकता रहता है. बिना किसी स्किन प्रेप के भी उनके फोटो कमाल के आते हैं. अगर आपको भी ऐसी ही चमकदार त्वचा चाहिए तो जान लें कि किन बातों को ध्यान में रखें.

त्वचा को रखें हाइड्रेट

स्किन हेल्दी और चमकदार दिखे. इसके लिए हाइड्रेशन जरूरी है. त्वचा की ऊपरी परत को तो लोग मॉइस्चराइजर या स्किन ऑयल से हाइड्रेट कर लेते हैं, लेकिन अगर अंदर से त्वचा हाइड्रेट न हो तो फेस डल नजर आता है. जरूरी है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं. खासतौर पर सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी को पीने से करें. इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है जिससे त्वचा में जमा अशुद्धियां भी बाहर निकल जाती हैं. आप हेल्दी ड्रिंक्स भी ले सकते हैं जैसे सौंफ का पानी या नींबू का पानी. नारियल पानी, ग्रीन टी.

विटामिन-मिनरल वाले फूड

त्वचा को हेल्दी रखना हो और ये नेचुरली चमकदार दिखे. इसके लिए दूसरी सबसे जरूरी चीज है आपकी त्वचा को पोषण मिलता रहे. इसके लिए अपनी डाइट में विटामिन-मिनरल से भरपूर चीजें शामिल करें. इससे आपका कोलेजन बूस्ट होता है और त्वचा में लोच यानी इलास्टिसिटी बनी रहती है. आप विटामिन सी वाले फल (संतरा, बेरीज, कीवी) और पालक, गाजर, टमाटर, खीरा, जैसी सब्जियां खाएं. प्रोटीन रिच चीजें लें. इसके लिए मॉर्निंग में आप खाली पेट दो से तीन बादाम, दो टुकड़े अंजीर, दो टुकड़े अखरोट पानी में भीगे हुए ले सकते हैं.

डेली करें वर्कआउट

रोजाना कुछ देर का वर्कआउट न सिर्फ आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखता है, बल्कि ये हमारी स्किन को यंग बनाए रखने के लिए भी जरूरी है. जब आप फिट दिखते हैं तो बढ़ती उम्र भी चेहरे पर हावी नहीं होती है. रोजाना थोड़ा सा वर्कआउट आपके बॉडी फैट के साथ ही फेस के फैट को बढ़ने से रोकता है, जिससे चेहरे के फीचर्स भी फाइन रहते हैं. वर्कआउट करने से त्वचा में जमा गंदगी भी पसीने के साथ बाहर आ जाती है.

CTM फॉलो करें

अंदरूनी रूप से स्किन को हेल्दी रखने के लिए सही खाना, व्यायाम, हाइड्रेशन और अच्छी नींद लेना जरूरी होता है. इसके अलावा अपनी त्वचा को हेल्दी रखने के लिए थोड़ी बाहरी देखभाल भी करनी चाहिए. इसके लिए सीटीएम जरूर फॉलो करें. रात को सोने से पहले चेहरा धोएं. फिर क्लींजिंग मिल्क से फेस क्लीन करें. टोनर लगाएं. इसके बाद मॉइस्चराइजर अप्लाई करें.

सन डैमेज प्रोटेक्शन है जरूरी

त्वचा को यंग, चमकदार बनाए रखने के लिए सन डैमेज प्रोटेक्शन जरूरी होता है. इसके लिए बस आपको रोजाना 30 प्लस या फिर 50 प्लस सनस्क्रीन लगानी होती है. अगर धूप न भी हो तब भी बाहर निकलते वक्त सनस्क्रीन जरूर लगानी चाहिए. यूवी किरणों की वजह से टैनिंग, डार्क स्पॉट जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. वहीं त्वचा जल्दी बूढ़ी हो सकती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे और कहाँ करना होगा आवेदन     |     Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान, रहस्यमयी कहानी देख पुलिस भी हैरान     |     Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमरा, रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल     |     Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला     |     Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा ‘हंटर’, अमित शाह ने दी देश के दुश्मनों को सख्त चेतावनी     |     Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! ‘लखपति बिटिया’ योजना का आगाज, अब लाडली की जगह मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद     |     Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमरे में कैद हुआ ‘नकल का खेल’     |     Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में ‘तांत्रिक’ कनेक्शन से हड़कंप, कार में मिली थीं 3 लाशें     |     Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार को घेरा     |     Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके पर ही मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें