World Cancer Day पर Shri Hanuman Balaji Charitable Diagnostic Centre द्वारा जागरूकता रैली और वॉकथॉन, सनातनी विनोद बिंदल की अपील
विश्व कैंसर दिवस पर ‘सनातनी विनोद बिंदल’ ने लोगों से की जागरूक रहने की अपील
नई दिल्ली, 4 फरवरी 2026 : World Cancer Day के अवसर पर नई दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित Shri Hanuman Balaji Charitable Diagnostic Centre के स्टाफ कर्मियों द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच के महत्व को समझाना और इस गंभीर बीमारी से जुड़े मिथकों को दूर करना रहा।
कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली, वॉकथॉन और जन-जागरूकता अभियान चलाए गए। इनमें पोस्टर, बैनर और स्लोगन के माध्यम से लोगों को कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। स्टाफ सदस्यों ने कैंसर के प्रमुख कारणों, शुरुआती लक्षणों, रोकथाम के उपायों और आधुनिक जांच विधियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
लोगों को बताया गया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू व नशे से दूरी तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Shri Hanuman Balaji Charitable संस्थान के अध्यक्ष ‘सनातनी विनोद बिंदल’ ने कहा कि कई मामलों में लोग जानकारी के अभाव या डर के कारण समय पर जांच नहीं कराते, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। ऐसे में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समय पर पहचान और सही इलाज से कैंसर के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से जीता जा सकता है।
