हक की खातिर 27 किमी का पैदल सफर: जब पुलिस की मिन्नतें भी नहीं रोक पाईं ग्रामीणों के कदम, कलेक्टर से मिलने की ठानी

रतलाम: बिनौली गांव में शासकीय जमीन हासिल करने के लिए 2 समाजों के बीच इतनी खींचतान हुई. एक पक्ष अपनी समस्या का समाधान करवाने के लिए रात में ही पैदल मार्च पर निकल गया. बिनोली गांव से सूर्यवंशी समाज की महिलाएं और पुरुष कलेक्टर से मिलने रतलाम के लिए पैदल निकले थे. जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने पहुंचे, लेकिन वह नहीं माने और करीब 27 किलोमीटर तक पैदल चलते रहे.

नामली के पास प्रशासन और पुलिस के अधिकारीयों ने समाज के महिला प्रतिनिधिमंडल को कलेक्टर मिशा सिंह से मिलवाने का आश्वासन दिया. जिसके बाद यह लोग प्रदर्शन रोकने को तैयार हुए है.

अपने आराध्य देव का स्थान बनाने धरने पर बैठे सूर्यवंशी समाज के लोग

जावरा तहसील के ग्राम बिनौली में नजूल की शासकीय जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगने के बाद सूर्यवंशी समाज के लोग पास में स्थित शासकीय भूमि पर अपने आराध्य देव का स्थान बनाना चाहते थे. जिसकी मांग उन्होंने ग्राम पंचायत और जावरा तहसीलदार से की थी. ग्राम पंचायत और तहसीलदार द्वारा शासकीय भूमि का इस तरह आवंटन नहीं किए जाने की बात कही, तो सूर्यवंशी समाज के लोग धरने पर बैठ गए.

जिला मुख्यालय के लिए पैदल रवाना

बुधवार को दिनभर सूर्यवंशी समाज के लोगों का जावरा एसडीम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन चला. जिसके बाद देर रात में वह कलेक्टर मिशा सिंह से मिलने के लिए जिला मुख्यालय की तरफ पैदल ही निकल गए. पैदल मार्च कर रहे मंगल सिंह ने बताया कि “हम विधिवत तरीके से अपनी मांग कलेक्टर के सामने रखना चाहते थे, लेकिन जब हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम कलेक्टर से मिलने के लिए जिला मुख्यालय की तरफ पैदल रवाना हो गए. रात में ही सूर्यवंशी समाज की महिलाएं और पुरुष पैदल पैदल रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह से मिलने की मांग को लेकर चल दिए.”

जावरा तहसीलदार पारस वैश्य ने बताया कि “सूर्यवंशी समाज के लोगों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर वह रात में ही प्रदर्शन कार्यों के बीच पहुंचे थे. उन्हें शासकीय जमीन के आवंटन से संबंधित नियम और जानकारी दी थी, लेकिन ग्रामीण तत्काल ही शासकीय जमीन को सूर्यवंशी समाज के नाम किए जाने की मांग कर रहे थे.”

प्रदर्शनकारियों के साथ जमीन पर बैठे एसडीओपी

रात भर में करीब 27 किलोमीटर पैदल चलने के बाद जावरा प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश के बाद भी ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े हुए थे. नामली थाना क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों से मिलने ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला और एसडीएम विवेक सोनकर पहुंचे. इसके बाद एसडीओपी किशोर पाटनवाला प्रदर्शनकारियों के साथ ही जमीन पर बैठ गए. नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने भी महिलाओं से बात कर उन्हें कलेक्टर से मिलवाने का आश्वासन दिया. जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी पैदल मार्च रोकने को राजी हो गए.

बहरहाल सूर्यवंशी समाजजनों के पैदल मार्च को जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंचने दिया गया, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि यदि स्थानीय स्तर पर ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाए, तो उन्हें 27 किलोमीटर दूर तक पैदल मार्च करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें