T20 World Cup Records: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में दिग्गज भारतीय भी शामिल खेल By Nayan Datt On Feb 4, 2026 टी20 वर्ल्ड कप 2026 आने ही वाला है, जहां एक बार फिर विस्फोटक बैटिंग और बड़े-बड़े स्कोर पर हर किसी की नजर रहेगी. कौन-सा खिलाड़ी कितने छक्के मारता है, कितने रन बनाता है, इनकी काफी चर्चा होगी. मगर सिर्फ छक्के-चौके ही नहीं लगेंगे, बल्कि कई खिलाड़ी तो खाता खोले बिना भी पवेलियन लौट जाएंगे, क्योंकि ऐसा हमेशा ही होता रहा है. कुछ खिलाड़ी तो कई बार ‘डक’ यानि शून्य पर आउट होते रहे हैं. अगर टी20 वर्ल्ड कप में सबले ज्यादा बार 0 पर आउट होने की बात करें तो इसमें पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शाहिद अफरीदी सबसे ऊपर हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप की 32 पारियों में ही 5 बार खाता खोले बिना आउट हो गए. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व स्टार ओपनर तिलकरत्ने दिनशान हैं. दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में 34 पारियों में बल्लेबाजी की है लेकिन इस दौरान वो 5 बार खाता खोलने में नाकाम रहे. वहीं तीसरे नंबर पर एक या दो नहीं कुल 10 खिलाड़ियों का नाम है, जो 4-4 बार 0 पर आउट हुए. इसमें श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. भारत की बात करें तो सबसे ज्यादा बार टी20 वर्ल्ड कप में खाता खोले बिना आउट होने वाले भारतीय हैं आशीष नेहरा, जो 3 बार डक पर आउट हुए. उनके अलावा क्विंटन डिकॉक, शाकिब अल हसन, पाथुम निसंका जैसे कई खिलाड़ी भी 3-3 बार 0 पर आउट हुए हैं. Share