Balodabazar Police: बलौदाबाजार पुलिस का ‘समाधान अभियान’ सफल, रिकवर किए 63 लाख के मोबाइल; चेहरों पर लौटी मुस्कान

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार पुलिस ने समाधान अभियान चलाकर गुमे हुए 417 मोबाइल को ढूंढकर उनके मालिकों को वापस लौटाया.गुम हुए मोबाइल की कीमत 63 लाख रुपए बताई जा रही है. मोबाइल वापस पाकर वे लोग भावुक नजर आए, जिन्होंने अपने फोन मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी. यह अभियान न केवल पुलिस की तकनीकी दक्षता और समर्पण को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि यदि शिकायतों पर गंभीरता से काम किया जाए, तो आम जनता का विश्वास और मजबूत हो सकता है.

एसपी ने चलाया था विशेष अभियान

एसपी भावना गुप्ता ने जिले के अलग-अलग थानों में लंबे समय से दर्ज मोबाइल गुमने की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा था कि मोबाइल आज केवल संचार का साधन नहीं, बल्कि लोगों की निजी जानकारी, बैंकिंग, डिजिटल पहचान और रोजमर्रा के कामकाज का अहम हिस्सा बन चुका है. ऐसे में मोबाइल का गुम होना व्यक्ति के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है. पुलिस टीमों ने गुम मोबाइलों की तलाश के लिए कई दिनों तक लगातार मेहनत की.तकनीकी साधनों, आईएमईआई ट्रैकिंग, सर्विस प्रोवाइडर से समन्वय और अलग-अलग जिलों एवं राज्यों में फैले नेटवर्क के जरिए मोबाइल फोन का पता लगाया गया.

किन जिलों से मोबाइल किए गए रिकवर
इस अभियान के दौरान केवल बलौदाबाजार-भाटापारा जिले तक ही सीमित न रहते हुए पुलिस ने जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, सूरजपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसे कई जिलों से मोबाइल रिकवर किए. इतना ही नहीं, दीगर राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश और बिहार तक पहुंचकर भी गुम मोबाइलों की बरामदगी की गई.यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि अंतरराज्यीय स्तर पर मोबाइल रिकवरी करना समय, संसाधन और समन्वय की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण होता है.

“पुलिस जनता के लिए है” का संदेश

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा.उन्होंने कहा कि गुम मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कराना नागरिक का अधिकार है और पुलिस का कर्तव्य है कि वह पूरी गंभीरता से उस पर काम करे.उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं भी कोई लावारिस मोबाइल पड़ा हुआ मिले या कोई व्यक्ति बिना रसीद के बहुत कम कीमत में मोबाइल उपलब्ध कराने की बात करे, तो सतर्क रहें.ऐसा मोबाइल चोरी का हो सकता है या किसी अपराध में प्रयुक्त किया गया हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना को सूचना दें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें.

मोबाइल फोन आज संवेदनशील जानकारी से भरा होता है.यदि यह गलत हाथों में चला जाए, तो उसका दुरुपयोग किया जा सकता है. इसलिए सभी लोग अपने मोबाइल को सुरक्षित रखें, पासवर्ड और बायोमेट्रिक लॉक का उपयोग करें और गुम होने की स्थिति में तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं- भावना गुप्ता,एसपी

साइबर ठगी से बचाव पर जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान केवल मोबाइल वितरण ही नहीं, बल्कि साइबर ठगी और उससे बचाव के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं, जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी मांगना, लिंक भेजकर जानकारी चुराना और फर्जी ऐप के जरिए धोखाधड़ी करना. लोगों को समझाया गया कि किसी भी अनजान कॉल या संदेश पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें और संदेह होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें.

वर्ष 2025 में भी रहा था सफल अभियान

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने इतनी बड़ी संख्या में गुम मोबाइल रिकवर किए हों. वर्ष 2025 में भी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर लगभग 96 लाख रुपये कीमत के 640 नग गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए थे. लगातार दूसरे वर्ष भी इस तरह की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि जिला पुलिस इस दिशा में गंभीरता और निरंतरता के साथ काम कर रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें