दिल्ली ने झारखंड को फिर ठगा!” बजट 2026 पर झामुमो का तीखा प्रहार, विशेष पैकेज न मिलने पर जताई नाराजगी

धनबाद: केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि केंद्र के इस बजट में आम लोगों के लिए कुछ नहीं है, बल्कि खास लोगों के हित में तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि रॉयल्टी बकाया जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को बजट में पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस की तैयारी

इसी बीच 4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस को लेकर धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में तैयारियां तेज हो गई हैं. तैयारियों का जायजा लेने केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय धनबाद पहुंचे, यहां जिला समिति और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने जिला कमेटी के साथ बैठक कर कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे शीर्ष नेता

केंद्रीय प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि हर साल 4 फरवरी को झामुमो अपना स्थापना दिवस धनबाद में मनाता है. इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष समेत मंत्री, सांसद और विधायक समारोह में शामिल होंगे. स्थापना दिवस के मंच से पार्टी संगठन को और मजबूत करने और झारखंड के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

विनोद पांडेय ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह के दौरान, नगर निगम चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग की गाइडलाइंस और आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन किया जाएगा. उन्होंने जिला समिति को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न होना चाहिए. रणधीर वर्मा गोल्फ ग्राउंड में चल रही तैयारियों के बीच साफ है कि इस बार का स्थापना दिवस सिर्फ संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं बल्कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राजनीतिक संदेश देने का मंच भी बनेगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Supreme Court on Prashant Kishor: बिहार चुनाव नतीजों पर सवाल उठाना प्रशांत किशोर को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया झटका     |     Jalandhar AAP Leader Murder: सामने आई शूटर्स की पहली तस्वीर, स्कूटी पर आए थे हत्यारे; पुलिस जांच में बड़ा खुलासा     |     T20 World Cup: क्या भारत आए पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा? सूर्यकुमार यादव के साथ वायरल फोटो का ये है पूरा सच     |     Ranveer Singh vs Akshaye Khanna: एक ही दिन आए ‘धुरंधर’ स्टार्स, सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने अक्षय खन्ना को पछाड़ा     |     Malaysia Social Media Rules: सोशल मीडिया पर मलेशिया का बड़ा फैसला, भारत समेत पूरी दुनिया की नजर; जानें क्या है नया कानून     |     Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी क्रैश, ₹2.30 लाख के करीब पहुंची चांदी; जानें 6 फरवरी का ताजा भाव     |     How to Stop Facebook Tracking: आपकी हर हरकत रिकॉर्ड कर रहा है फेसबुक! प्राइवेसी बचाने के लिए तुरंत बंद करें ये सेटिंग     |     Premanand Maharaj Quotes: माया-मोह से मुक्ति और मन की शांति के लिए अपनाएं प्रेमानंद महाराज की ये 5 बातें     |     Baba Ramdev Kidney Tips: किडनी की हर समस्या का समाधान, बाबा रामदेव ने बताए रामबाण आयुर्वेदिक उपाय     |     Sikkim Earthquake Today: सिक्किम के ग्यालशिंग में 4.5 तीव्रता का भूकंप, झटकों से डोली धरती, दहशत में लोग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें