Union Budget 2026: ‘विकसित भारत का रोडमैप है यह बजट’, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की तारीफ; मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया ऐतिहासिक

सूरजपुर/बिलासपुर: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर दिया है. इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे ऐतिहासिक और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे 2047 के लक्ष्य को पूरा करने वाला बजट बताया. कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विकास, युवाओं, किसानों और महिलाओं के हित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

विकसित भारत के निर्माण का बजट- अरुण साव

बिलासपुर पहुंचे छत्तीसगढ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बजट को ऐतिहासिक बताया. कहा कि बजट विकसित भारत के निर्माण का बजट है आम लोगों के जीवन को सरल और आसान बनाने का बजट है. धरातल पर जाकर एक-एक क्षेत्र और वर्ग के लिए ध्यान देकर बजट को बनाया गया है.

आज जो बजट प्रस्तुत किया गया है, वह देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है. बजट निर्माण के दौरान देश की आर्थिक स्थिति सामाजिक जरूरतों और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखा गया है– डिप्टी सीएम अरुण साव

अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

साव ने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी होंगे. इस बजट से न केवल आम नागरिकों का जीवन स्तर सुधरेगा, बल्कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा.

‘2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया’

सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी कहा कि इस बजट में हर वर्ग के हित में कई फैसले लिए गए हैं और ये कदम 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेंगे. इस बजट से महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना की शुरुआत की गई है, जिसका लक्ष्य छोटे और ग्रामीण शहरों (टीयर 2 और टीयर 3) का व्यापक विकास करना है.

मेडिकल क्षेत्र में कैंसर जैसी दवाइयां अब इस बजट के बाद सस्ती होंगी जिसका लाभ मरीजो को मिलेगा. प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण जी को इस बजट के लिए आभार– लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री

मेडिकल और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार

मंत्री राजवाड़े ने बताया कि इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को भी विशेष महत्व दिया गया है. कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी, जिससे मरीजों को लाभ मिलेगा. इसके अलावा, कई नए AIIMS अस्पताल खोलने की योजना भी प्रस्तावित की गई है.

इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश की घोषणा की गई है. इसके तहत नारियल और ड्राईफ्रूट निर्यात के लिए नए पोर्ट बनाने की योजना भी शामिल है. C.A. स्वयं अग्रवाल के अनुसार, यह बजट दूरगामी सोच वाला है और छोटे उद्योगों को सीधे समान खरीदने का अवसर देगा, जिससे आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा मिलेगा.

इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अभी इस बजट का लाभ सीधे तौर पर ज्यादा दिखाई नहीं देता, लेकिन आने वाले 20 वर्षों में यह भारत को विकसित बनाने वाला बजट साबित होगा. स्वयं अग्रवाल, CA

आर्थिक विकास और छोटे उद्योग

बजट में छोटे उद्योगों और व्यवसायों को सीधे सरकारी खरीद में शामिल करने पर जोर दिया गया है. इसके लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. यह कदम स्थानीय और छोटे उद्योगों के विकास में मदद करेगा और रोजगार के अवसर बढ़ाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Supreme Court on Prashant Kishor: बिहार चुनाव नतीजों पर सवाल उठाना प्रशांत किशोर को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया झटका     |     Jalandhar AAP Leader Murder: सामने आई शूटर्स की पहली तस्वीर, स्कूटी पर आए थे हत्यारे; पुलिस जांच में बड़ा खुलासा     |     T20 World Cup: क्या भारत आए पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा? सूर्यकुमार यादव के साथ वायरल फोटो का ये है पूरा सच     |     Ranveer Singh vs Akshaye Khanna: एक ही दिन आए ‘धुरंधर’ स्टार्स, सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने अक्षय खन्ना को पछाड़ा     |     Malaysia Social Media Rules: सोशल मीडिया पर मलेशिया का बड़ा फैसला, भारत समेत पूरी दुनिया की नजर; जानें क्या है नया कानून     |     Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी क्रैश, ₹2.30 लाख के करीब पहुंची चांदी; जानें 6 फरवरी का ताजा भाव     |     How to Stop Facebook Tracking: आपकी हर हरकत रिकॉर्ड कर रहा है फेसबुक! प्राइवेसी बचाने के लिए तुरंत बंद करें ये सेटिंग     |     Premanand Maharaj Quotes: माया-मोह से मुक्ति और मन की शांति के लिए अपनाएं प्रेमानंद महाराज की ये 5 बातें     |     Baba Ramdev Kidney Tips: किडनी की हर समस्या का समाधान, बाबा रामदेव ने बताए रामबाण आयुर्वेदिक उपाय     |     Sikkim Earthquake Today: सिक्किम के ग्यालशिंग में 4.5 तीव्रता का भूकंप, झटकों से डोली धरती, दहशत में लोग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें