Calcium Rich Juice: दूध से ज्यादा कैल्शियम देगा ये एक खास जूस, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया सीक्रेट

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है. ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. कैल्शियम के लिए डेयरी प्रोडक्ट को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, जिसे सबसे ऊपर है दूध. बच्चों से लेकर बड़ों तक को कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए 1 गिलास दूध पीने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, एक जूस ऐसा भी है जो 1 गिलास दूध से भी ज्यादा कैल्शियम दे सकता है. जी हां, जो लोग लैक्टोज इन्टॉलरेंस, पाचन की समस्या या डेयरी से एलर्जी के कारण दूध नहीं पी पाते हैं. उन लोगों के लिए ये ऑप्शन बिल्कल बेस्ट है.

यही नहीं, ये जूस सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं, बल्कि जोड़ों, मसल्स, हार्मोन बैलेंस और ओवरऑल इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है. दिलचस्प बात ये है कि, इसे खुद सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने रिकमेंड किया है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि, कौन सा है ये जूस, इसे कैसे बनाना है और इसे कैल्शियम मिलने के अलावा और क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने शेयर किया वीडियो

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फिटनेस से जूड़ी टिप्स फैंस को देती रहती हैं. हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट ने एक वीडियो शेयर कैल्शियम से भरपूर जूस की रेसिपी बताई है, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाता है. उनका कहना है कि, डेयरी प्रोडक्ट्स के अलावा भी कुछ चीजें हैं, जिनसे कैल्शियम मिलता है. इसमें कुछ सब्जियां भी शामिल हैं. आप इनका जूस या सूप बनाकर पी सकते हैं, जो 1 गिलास दूध से भी ज्यादा कैल्शियम दे सकती हैं. चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं ?

कैल्शियम से भरपूर जूस की रेसिपी

श्वेता शाह बताती हैं कि, पहला जूस है पुदीना और धनिया पत्ती का जूस…जो कैल्शियम से भरपूर होता है. ये जूस 1 गिलास दूध से 3 गुना ज्यादा कैल्शियम देता है. आप इसे रोजाना 1 गिलास पी सकते हैं. साथ ही ये बच्चों को देने के लिए भी बिल्कुल सेफ है. दरअसल, पुदीना और धनिया पत्ती दोनों में कैल्शियम अच्छे सोर्स हैं. इसके अलावा इसमें विटामि के , सी के साथ ही आयरन और फास्फोरस भी पाया जाता है.

सहजन की फली भी है फायदेमंद

सहजन की फली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. एक्सपर्ट कहती हैं कि, जिसे भी बोन डेंसिटी या ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या है उसे सहजन की फली का सूप या फिर जूस जरूर पीना चाहिए. अगर आप दिन में बस 2 सहजन की फली भी खा लेते हैं तो आपकी बोन डेंसिटी बढ़ सकती है और ऑस्टियोआर्थराइटिस में भी आराम मिलने में काफी हद तक मदद मिल सकती है. साल में 3-4 महीने भी सहजन की फली का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें