Mirzapur News: जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से लाखों का नुकसान

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित रानीबाग इलाके में देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक हुए एक जोरदार ब्लास्ट के बाद कई दुकानों में भीषण आग लग गई. धमाका इतना तेज था कि आसपास की करीब 10 दुकानें भरभराकर गिर गईं और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गईं. जलती हुई दुकानों के बीच से बार-बार ब्लास्ट जैसी आवाजें आने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका.

घटना की जानकारी मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था. आग और धमाकों की वजह से इलाके में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

10 दुकानें भरभराकर गिर पड़ीं

बताया जा रहा है कि रानीबाग इलाके में विनोद यादव नाम के शख्स ने कुल 10 दुकानें किराए पर दे हुई थीं. इनमें से एक दुकान में अरविंद केसरी पर्चून की दुकान चलाते थे, रोज की तरह अरविंद केसरी रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. इसके कुछ ही देर बाद अचानक जोरदार विस्फोट हुआ और देखते ही देखते दुकानों में भीषण आग लग गई. धमाका इतना तेज था कि सभी 10 दुकानें भरभराकर गिर पड़ीं और आग की लपटों में घिर गईं.दुकानों से लगातार ब्लास्ट की आवाजें आती रहीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

भयंकर आग देखकर आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन लगातार हो रहे धमाकों के कारण कोई भी आग के पास जाकर उसे बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका, करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान विस्फोट और आग की भेंट चढ़ गया. ब्लास्ट इतना तेज था कि मलबा 50 मीटर दूर तक फैल गया, यही नहीं दुकान में लगे शटर भी उड़कर सड़क पर जा गिरे.

स्थानीय शत्रुघ्न ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह अपने घर में टीवी बंद कर रहे थे, तभी अचानक इतना तेज धमाका हुआ कि मैं जिस चौकी पर बैठा था वह भी हिल गई. पूरी चौकी तक हिल गई. उन्होंने बताया कि बाहर निकलकर देखा तो दुकानें जल रही थीं और लगातार ब्लास्ट हो रहा था. धमाका इतना जोरदार था कि एक ही झटके में कई मकान गिरते नजर आए, जिससे ऐसा लगा कि किसी ने ब्लास्ट किया हो.

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं इस मामले में सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि घटना में दो दुकानें पूरी तरह गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि आठ दुकानों को नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले तेज ब्लास्ट की आवाज आई और उसके बाद आग लगी. फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई     |     नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी     |     कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की मौत, DGCA करेगी जांच     |     राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार अभियान की तैयारी     |     धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की CM से गुहार     |     उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्ट और हाई-राइज पर बड़ा असर     |     झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्ते में मांगा जवाब     |     गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड़े, 2 घंटे छाया रहा अंधेरा     |     कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही थी तैयारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें