Shubman Gill Duck: शुभमन गिल का ‘जीरो’ पर हुआ काम तमाम, 44 रन पर 7 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने बरपाया कहर

टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से टी20 सीरीज खेलने में बिजी हुई तो शुभमन गिल आ गए इधर रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेलने. लेकिन, उनका आगाज वैसा नहीं हुआ, जैसे कि उम्मीद की जा रही थी. अपनी टीम पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी के सेकंड हाफ में खेलने उतरे गिल जीरो पर ही आउट हो गए. सौराष्ट्र के खिलाफ पहली ही पारी में उनका खाता भी नहीं खुला.

राजकोट में सौराष्ट्र और पंजाब की टक्कर

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में सौराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी. सौराष्ट्र की पहली पारी 172 रन पर ही सिमट गई. सौराष्ट्र के कम स्कोर को देखकर लगा कि पंजाब अच्छी बढ़त बना लेगी. शुभमन गिल के जुड़ने से पंजाब की टीम और भी मजबूत दिख रही थी. लेकिन, जैसा सोचा गया वैसा हुआ नहीं. निरंजन शाह स्टेडियम की पिच पर सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों का भी कड़ा इम्तिहान लिया.

44 रन पर 7 विकेट लेने वाले ने किया गिल का शिकार

शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही पंजाब के टॉप 5 बल्लेबाजों के पांव सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने देखते- देखते उखाड़ दिए. सिर्फ 73 रन पर ही पंजाब के 5 बल्लेबाज आउट हो गए, जिसमें से चौथा विकेट शुभमन गिल का रहा. शुभमन गिल को सौराष्ट्र के उस गेंदबाज ने आउट किया, जिसका बेस्ट प्रदर्शन 1 इनिंग में 44 रन देकर 7 विकेट लेने का रहा है.

शुभमन गिल जीरो पर आउट

शुभमन गिल सौराष्ट्र के खिलाफ 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. मगर उनकी बल्लेबाजी की कहानी 2 गेंद से आगे नहीं बढ़ सकी. गिल को पार्थ भुत ने अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर LBW कर दिया. इनिंग में शुभमन गिल, नेहाल वढेरा के बाद पार्थ का दूसरा शिकार बने.

पंजाब के कप्तान बनाए गए शुभमन गिल

न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज खत्म होने के बाद ही शुभमन गिल के राजकोट में रणजी मुकाबला खेलने की खबर सामने आ गई थी. पंजाब की टीम से जुड़ते ही उन्हें प्रभसिमरण सिंह की जगह कप्तान भी बना दिया गया. गिल के जुड़ने से इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई थी. लेकिन फैंस को रणजी ट्रॉफी के दूसरे हाफ में गिल के बल्ले से रन देखने के लिए अब उनकी अगली पारी का इंतजार करना पड़ेगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें