कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित

लुधियाना: पाबंदी के बावजूद बिक रही कातिल चाइना डोर मासूमों और राहगीरों के लिए काल बनी हुई है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड स्थित जमालपुर चौक का है जहां एक युवक इस खूनी डोर का शिकार हो गया। रैंबो डाइंग में काम करने वाला गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर जा रहा था, तभी अचानक हवा में प्लास्टिक डोर उसके चेहरे पर काल बनकर लिपटी और पलक झपकते ही उसकी नाक का मांस काट दिया। हादसा इतना भयानक था कि जैसे ही डोर गुरप्रीत के चेहरे पर लगी, उसने खुद को बचाने के लिए हाथ आगे किया। गला कटने से तो बच गया, लेकिन कातिल डोर ने उसकी नाक और हाथ को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसकी नाक के नीचे 20 टांके और हाथ पर 5 टांके लगाए हैं। पीड़ित की हालत देख परिवार का बुरा हाल है।

सिर्फ कागजों तक सीमित है पुलिस की कार्रवाई

शहर में हर दिन हो रहे इन हादसों ने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। लोगों का कहना है कि पुलिस केवल खानापूर्ति के लिए छोटे-मोटे पर्चे दर्ज करती है, जबकि बड़े डोर सप्लायर बेखौफ होकर मौत का यह सामान बेच रहे हैं। जमालपुर जैसे व्यस्त इलाके में हुए इस हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सडक़ों पर चलना अब सुरक्षित नहीं रह गया है।

लोगों में भारी रोष, कब थमेगा मौत का सिलसिला

इलाका निवासियों और राहगीरों ने प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि प्लास्टिक डोर का कहर लगातार जारी है लेकिन लोगों ने भी इसे इस्तेमाल करना बंद नहीं किया है। चंद रुपयों के लालच में दुकानदार और पतंगबाजी के शौकीन लोग दूसरों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही गहरी नींद से जागेगा?

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का ‘मास्टरप्लान’: 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’     |     Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा     |     झारखंड में भी ‘शीश महल’ पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की राह पर हैं CM?     |     उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना     |     दिल्ली में ‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक उड़ा रही सरकार     |     Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इलाके में तनाव     |     UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई     |     महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ     |     Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ स्वाहा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें