लाल सिंह चड्ढा में कैमियो रोल में नजर नहीं आएंगे सलमान खान मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 फिल्म लाल सिंह चड्ढा’ में तीनों ‘खान’ यानि सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर एक साथ नजर आने वाले थे। लेकिन, अब खबर आ रही है कि सिल्वर स्क्रीन पर तीनों को एक साथ देखने का फैंस का सपना अभी पूरा नहीं होगा। पिछले 3 साल से यह बताया जा रहा था कि आमिर खान की इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। लेकिन, अब बताया जा रहा है कि सलमान ‘लाल सिंह चड्ढा’ का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि उनके पास शूटिंग के लिए समय नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि ‘सुल्तान’ की शूटिंग के समय सलमान-आमिर के बीच कुछ अनबन हो गई थी। सलमान के दिल में अभी भी उसकी टीस है। यही वजह है कि वो आमिर के कहने के बावजूद इस फिल्म को टालते रहे। अब जब फिल्म की शूटिंग पूरी कंप्लीट हो चुकी है और सलमान के पास अभी भी समय नहीं है, ऐसे में आमिर को फिल्म से उनका पार्ट काटने का फैसला करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, आमिर ने लाल सिंह चड्ढा में सलमान के लिए एक स्पेशल पार्ट रिजर्व किया था। हालांकि, रिलीज की डेट पास आने के साथ उन्होंने इसे पूरी तरह से काटने का फैसला किया है, जबकि कैमियो शूट करने के लिए कई बार कोशिश की गई, लेकिन सलमान की डेट मैच नहीं हुई। इसलिए अब वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।’ Share