सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग की धमकी! ’10 करोड़ दो, वरना…’, जान से मारने की कॉल के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

पंजाबी गायक दिलनूर ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उन्हें एक कॉल मिली थी, जिसमें पॉपुलर सिंगर बी. प्राक को धमकी दी गई और उनसे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई. शिकायत के मुताबिक, कॉल करने वाले ने खुद को आरजू बिश्नोई बताया, जो कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा हुआ है. आरजू ने दिलनूर से कहा कि वह बी. प्राक को एक हफ्ते के भीतर 10 करोड़ रुपए देने के लिए कहें और मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.

दिलनूर, बी प्राक से जुड़े हैं. उन्हें (दिलनूर) पांच जनवरी को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से दो ‘मिस्ड कॉल’ आए थे. बाद में उन्हें एक ‘वॉयस मैसेज’ भी मिला. असत्यापित ऑडियो मैसेज में फोन करने वाले को यह कहते हुए सुना गया कि आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं. बी. प्राक तक मैसेज पहुंचा दो कि हमें 10 करोड़ रुपए चाहिए. तुम्हारे पास एक हफ्ते का समय है. वह किसी भी देश में चला जाए, अगर उससे जुड़ा कोई भी व्यक्ति मिला तो हम उसे नुकसान पहुंचाएंगे. इसे फर्जी कॉल न समझे. अगर वह सहयोग करता है तो ठीक है, नहीं तो बता देना कि हम उसे मिट्टी में मिला देंगे.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

यह शिकायत मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पास दर्ज कराई गई है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बी. प्राक पंजाबी और हिंदी संगीत उद्योग के प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत संगीत निर्माता के रूप में की थी और बाद में मन भरिया गीत से गायक के तौर पर पहचान बनाई.

विदेश से आया धमकी भरा कॉल

एसएसपी मोहाली में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, दिलनूर ने मामले पर विस्तार से बताते हुए कहा कि बी. प्राक मेरा अच्छा दोस्त है. हम गाने और शो साथ-साथ करते हैं. 5 जनवरी को जब मैं घर पर था, तो विदेशी नंबर से मेरे मोबाइल नंबर पर वॉट्सएप कॉल आई, जिसे मैंने नहीं उठाया. यह कॉल लगातार दो बार आई. अगले दिन फिर उसी नंबर से वॉट्सएप कॉल आई. जब मैंने कॉल उठाई, तो फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि दिलनूर, मेरी बात सुन, तेरा नुकसान करेंगे. यह सुनते ही मैंने तुरंत फोन काट दिया और घबरा गया.

10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग

इसके बाद उसी नंबर से मुझे एक ऑडियो मैसेज मिला, जिसमें भेजने वाला व्यक्ति कह रहा था, आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं. बी. प्राक को मैसेज दे देना कि 10 करोड़ रुपए चाहिए. तेरे पास एक हफ्ते का समय है. वह जिस भी देश में चला जाए, उससे जुड़ा कोई मिल गया, तो नुकसान कर देंगे. इसे फेक कॉल मत समझना. मिलकर चलेगा तो ठीक है, नहीं तो उसे मिट्टी में मिला देंगे.

जान-माल के नुकसान का डर

दिलनूर ने कहा कि यह सुनकर मैं और ज्यादा घबरा गया और डर गया. मैंने अपना फोन बंद कर दिया. इसके बाद मैंने इस संबंध में अलग-अलग सीनियर अधिकारियों को दरखास्त और मेल कर दी. मुझे डर है कि वह लोग मुझे मार देंगे और मेरे दोस्तों तथा बी प्राक का भी जान-माल का नुकसान करेंगे. मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं और न ही हम अपनी मेहनत की कमाई किसी को दे सकते हैं.

दिलनूर ने मांग की कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई करके जान-माल की हिफाजत की जाए. उन्होंने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति कौन हैं और इस तरह के मैसेज या फोन के जरिए बी. प्राक से 10 करोड़ रुपए की मांग क्यों की जा रही है. हम किसी भी बिश्नोई को नहीं जानते.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम     |     Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENPO के साथ बात     |     Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचे     |     Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का ‘AAP’ पर बड़ा सियासी हमला     |     Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने मामले में बढ़ा सस्पेंस     |     Rahul Gandhi Slams PM Modi: “सवालों से इतनी घबराहट?” पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार     |     Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप     |     Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दहशत, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू की नई पाबंदियां     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें