टायर फटते ही भड़की आग, चिल्लाता रहा ट्रक ड्राइवर, अंत में जलती बस के आगे ट्रक लेकर कूदा

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बस में भीषण आग लग गई. इंदौर से रीवा जा रही जय भवानी ट्रेवल्स की यात्री बस बम्हौरी ढाबे के पास आग का गोला बन गई. देखते ही देखते लपटों ने पूरी बस को अपनी आगोश में ले लिया. वहां से गुजर रहे ट्रक ड्राइवर ने जलती बस के आगे ट्रक लगाकर बस रुकवाई. गनीमत यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई.

टायर फटा और शुरू हुई तबाही
घटना रात करीब 1:30 बजे की है, जब बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे. तभी अचानक एक जोरदार धमाके के साथ बस का टायर फट गया. घर्षण और चिंगारी के कारण बस में आग भड़क उठी. लेकिन ड्राइवर को आग के बारे में खबर ही नहीं हुई. तभी साइड से निकल रहे ट्रक ड्राइवर ने बस ड्राइवर को इशारे से आग के बारे में बताया. लेकिन बस ड्राइवर ने अनसुना कर दिया. तब ट्रक ड्राइवर ने ट्रक बस के आगे लगाकर बस को रुकवाया. यात्रियों ने जैसे ही धुआं और लपटें देखीं तो अफरा-तफरी मच गई.

ड्रक ड्राइवर और ढाबा कर्मचारी बने ‘देवदूत’
आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. लेकिन पास ही स्थित बम्हौरी ढाबे के कर्मचारी और ड्रक ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय दिया. उन्होंने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और घबराए हुए यात्रियों को खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकालने में मदद की. चंद मिनटों में ही पूरी बस जलकर खाक हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को खरोंच तक नहीं आई.

ट्रक ड्राइवर नहीं बताता तो बड़ा हादसा हो जाता
इंदौर निवासी यात्री संतोष कुशवाह और बमोरी ढाबा संचालक बंटी खालसा ने बताया, ”बस बहुत तेज चल रही थी, ड्राइवर सुन नहीं रहा था. ट्रक वाला बहुत देर से चिल्ला रहा था. अगर वह आगे आकर बस न रोकता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.” आग लगते ही बस का ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए. यात्रियों का आरोप है कि हादसे के बाद किसी भी जिम्मेदार ने उनकी सुध नहीं ली।

मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की भीषण लपटें आसमान छूती नजर आ रही हैं. अंधेरी रात में जलती हुई बस का दृश्य बेहद डरावना था. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार, ने बताया कि, ”बस इंदौर से रीवा जा रही थी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टायर फटने के कारण आग लगी. सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.”

फिलहाल प्रशासन मामले की बारीकी से जांच कर रहा है कि क्या बस में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था. इस हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी की बसों में सुरक्षा और आपातकालीन इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Shocking Incident: सूने मकान में मिला लावारिस नवजात! जन्म देने के बाद मां ने छोड़ा, अब अस्पताल में मिली नई जिंदगी     |     Mahasamund Drug Haul: महासमुंद में 281 किलो गांजा जब्त! एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 5 तस्करों को किया गिरफ्तार     |     National Highway News: नेशनल हाईवे अवैध कब्जा मुक्त! प्रशासन और पुलिस ने चलाया पीला पंजा, कई अवैध निर्माण ध्वस्त     |     Dhamtari Road Accident: धमतरी में मेटाडोर और कार की भीषण टक्कर, 1 की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल     |     Phulo Devi Netam: ‘नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया’; सांसद फूलो देवी नेताम का बड़ा बयान     |     Phulo Devi Netam: ‘नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया’; सांसद फूलो देवी नेताम का बड़ा बयान     |     Dhamtari Crime News: धमतरी में 82 दिन बाद मिली लापता शख्स की लाश! मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के साथ क्या हुआ?     |     Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- ‘लौह पुरुष के विचार आज सबसे ज्यादा प्रासंगिक’     |     Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चिंता     |     Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग, BJP को घेरा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें