राहुल गांधी का बड़ा अलर्ट: ‘AI छीन लेगा IT की नौकरियां और मैन्युफैक्चरिंग पर होगा चीन का राज’, छात्रों को दिया नया विजन

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को तमिलनाडु पहुंचे. वो नीलगिरी के गुडालूर में एक विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए. कांग्रेस सांसद ने छात्रों से संवाद भी किया. उनके सवालों का जवाब दिया. राहुल ने कहा, हम हर दिन आईटी क्रांति, एआई, डेटा जैसे शब्द सुनते हैं. हम ये भी सुनते हैं कि ये सूचना का युग है. एक ऐसा युग जहां जानकारी आसानी से उपलब्ध और सुलभ है.

उन्होंने कहा कि इस तरह के स्कूल जैसे संस्थान का काम ऐसे लोग बनाना है जो जानकारी को देख सकें, जानकारी को ज्ञान में बदल सकें और इससे भी ज्यादा जरूरी ये है कि वो समझदारी से व्यवहार करें क्योंकि अगर सूचना के युग में हमारे पास समझदारी नहीं है और हम जानकारी में बह जाते हैं तो दुनिया ऐसी जगह बन जाएगी जिसे पसंद करना मुश्किल होगा.

शिक्षा बहुत महंगी नहीं होनी चाहिए

कांग्रेस सांसद ने कहा, स्कूलों का बहुत अहम स्थान है क्योंकि स्कूल युवा छात्रों को समझदार नागरिक बनाते हैं. मेरा मानना ​​है कि शिक्षा बहुत महंगी नहीं होनी चाहिए. शिक्षा का प्राइवेटाइजेशन नहीं होना चाहिए. प्राइवेट स्कूल और कॉलेज हो सकते हैं लेकिन अच्छी क्वालिटी की सरकारी शिक्षा की भी जरूरत है. इसके लिए सरकार को शिक्षा का बजट बढ़ाना होगा.

उन्होंने कहा कि दूसरी बात ये है कि आपको ऐसा माहौल बनाना होगा जहां नौकरियां पैदा हों. सिर्फ सर्विस इंडस्ट्री, आईटी इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग, छोटे और मंझोले उद्योगों में भी नौकरियांं होनी चाहिए. ताकि देश के विकास में मदद इससे मदद हो सके और देश के लड़के-लड़कियों को नौकरियां मिल सकें.

हमने आईटी सेक्टर में काफी अच्छा किया

राहुल गांधी ने कहा, सिर्फ एजुकेशन सिस्टम ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ बदलना होगा. हमने आईटी सेक्टर में काफी अच्छा किया है. आपने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इंफोसिस में हमारी सभी सफलताओं के बारे में सुना होगा लेकिन अब यह इंडस्ट्री मुश्किल में पड़ने वाली है. इसका कारण एआई है.

उन्होंने कहा, हमें यह सोचना होगा कि हम सर्विस सेक्टर में पीछे न रहें, जहां हम ठीक-ठाक काम कर रहे हैं लेकिन अब हमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बनाना शुरू करना होगा. आज चीन ने मैन्युफैक्चरिंग पर कब्जा कर लिया है. हम जो भी चीजें इस्तेमाल सभी चीन में बनी हैं. हम चाहते हैं कि ये भारत में बनें. ऐसा करने के लिए, हमें सोच बदलनी होगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     होली के जिद्दी रंगों ने बिगाड़ दी बालों की रंगत? किचन में मौजूद इन चीजों से बाल बनेंगे पहले जैसे सॉफ्ट और शाइनी     |     हिमाचल में सुक्खू सरकार का सरप्राइज: कांगड़ा के अनुराग शर्मा को मिला राज्यसभा का टिकट, तेलंगाना से सिंघवी की ‘एंट्री’     |     Greater Noida News: राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में होली पर चले लाठी-डंडे, गार्ड्स और रेजिडेंट्स में मारपीट का Video वायरल     |     होली के दिन दादी पर छिड़क दिया पेंट, गुस्से में 4 साल के पोते पर उड़ेला खौलता हुआ पानी, बुरी तरह झुलसा मासूम     |     RS Election 2026: राज्यसभा की 37 सीटों के लिए सियासी संग्राम, क्या उच्च सदन में बढ़ेगी एनडीए की ताकत?     |     Darbhanga News: दरभंगा के लोरिका गांव में रंग खेलने पर विवाद, जमकर पथराव और तोड़फोड़     |     Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में रॉन्ग साइड से आ रही थार ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, पुलिस पर वीडियो डिलीट करने का आरोप     |     हृदयविदारक हादसा: गोरखपुर में MBBS छात्र को फॉर्च्यूनर ने उड़ाया, रेलिंग पर लाश देख दहल गए राहगीर     |     Ranchi News: हनीमून पर गए रांची के नवविवाहित कपल ने मांगी सीएम हेमंत सोरेन से मदद, भारत वापसी की गुहार     |     दिल्ली में दर्दनाक हादसा! रिठाला में 50 झुग्गियां बनी राख का ढेर, एक लड़की की जिंदा जलने से मौत; इलाके में मचा कोहराम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें