मेस के खराब खाने पर नाराज हुए झारखंड के 176 छात्र, खुद को 6 घंटे तक कमरे में कर लिया बंद

Viral: खराब भोजन की शिकायत को लेकर झारखंड के सिमडेगा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के 176 छात्रों ने खुद को करीब 6 घंटे तक कमरे में बंद रखा.

Viral: झारखंड के सिमडेगा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां खराब भोजन के खाने की शिकायत को लेकर 176 छात्रों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. छात्र इस बात पर अड़े रहे कि जब तक जिले के उपायुक्त खुद आकर उनकी बातें नहीं सुनते और उनकी समस्याएं दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाते, वे हॉल के बाहर नहीं आयेंगे. लगभग छह घंटे के बाद छात्रों ने तभी अपनी हठ वापस ली, जब उपायुक्त सुशांत गौरव वहां पहुंचकर उनकी परेशानियों से अवगत हुए और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई तो उठाया यह कदम

बताया गया कि सुबह नाश्ते के बाद स्कूल के कक्षा 9 से 12 तक के सभी छात्र एक हॉल में इकट्ठा हुए. वह स्कूल प्रबंधन पर खराब भोजन देने का आरोप लगा रहे थे. उनकी शिकायत थी कि स्कूल में अन्य कई अव्यवस्थाएं हैं, लेकिन बार-बार कंप्लेन दर्ज कराये जाने के बावजूद कोई उनकी सुन नहीं रहा. उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया. स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दी. स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों ने बच्चों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे उपायुक्त को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. अंतत: लगभग चार घंटे के बाद उपायुक्त सुशांत गौरव स्कूल पहुंचे. बच्चे जब आश्वस्त हुए कि हॉल के बाहर उपायुक्त खड़े हैं, तभी उन्होंने दरवाजा खोला. बच्चों ने शिकायत की कि उन्हें मेस में दिया जाने वाला खाना बेहद खराब है. विद्यालय में पठन-पाठन और छात्रावास को लेकर कई तरह की समस्याएं हैं, लेकिन विद्यालय प्रबंधन इनपर कोई ध्यान नहीं देता.

उपायुक्त ने दिया आश्वासन

छात्रों से बातचीत के बाद उपायुक्त ने कहा कि उनकी समस्याएं दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे और जो लोग जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. बाद में उपायुक्त ने कहा कि छात्रों की समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन उन्हें जिस तरह बहकाकर इस तरह के आंदोलन के लिए उद्वेलित किया गया, वह बेहद आपत्तिजनक है. छात्रों को बहकाने वालों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि इस पूरे मसले पर छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और सभी पक्षों से बात की जायेगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें